Big Boss 19 Update: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए सुर्खियों में बना रहता है। शनिवार और रविवार ‘वीकेंड का वार’ होता है, जियोहॉटस्टार ने इस बार के वीकेंड के वार का प्रोमों वीडियो रिलीज कर दिया है, जिसमें वो मृदुल, फरहाना भट्ट, बसीर अली, नेहल को फटकार लगाते दिखाई दे रहें हैं।
नेहल और बसीर को लगाई फटकार…
एक प्रोमों वीडियो में सलमान कहते हैं कि- “नीलम, दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा। तान्या की नई पार्टनर हैं फरहाना भट्ट। जब ये दोनों साथ घूमने लगे तो पूरा घर क्यों हिल गया? बसीर और नेहाल… आप दोनों को इतनी आग क्यों लगी? हमें पता है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के बारे में क्या-क्या बातें की थीं।”
View this post on Instagram
नीलम को बताई तान्या की सच्चाई…
सलमान ने कहा- नीलम आपकी और तान्या की लड़ाई में सब उसमें अपनी रोटियां सेंक रहे थे। पता है ऐसा क्यो हो रहा था? क्योकि रोटिया सेंकने के लिए चूल्हा जो था, वो स्वंय आपने ही जलाया था।
‘लाइन क्रॉस मत करना फरहाना..’- सलमान
सलमान ने कहा कि- ‘फरहाना का सबसे अहम टैलेंट है लोगों को पोक करना।’ फरहाना से कहा – नाचने वाली ये जो बॉम्ब डाला है ना आपने इस पर फरहाना मुस्कुराती है, जिस पर सलमान गुस्से में कहते हैं- अभी भी हंस रही हो।
View this post on Instagram
सलमान ने फरहाना से कहा- ‘लाइन क्रॉस मत करना फरहाना’।
मृदुल को लगाई लताड़…
सलमान खान ने मृदुल से कहा कि- ‘ आपको गेम समझ आ रहा है की नहीं? तान्या ने आपकी भलाई के लिए समझाया। लेकिन मृदुल ने आके आप लोगों को अपना नरेटिव बताया यार, जिसमें आप सब ने तान्या को साइड लाइन कर दिया। तान्या की ओर देखकर मृदुल से कहते है कि इन्हें पता ही नहीं चला की आप गेम खेलते हो।’
View this post on Instagram
इसके डिफेंड में मृदुल ने सलमान से कहा- ‘तान्या तो पीठ पीछे बुराई कर रही थी। तो सलमान कहते तो क्या आपने बुराई नहीं की है। फिर कहते है कि बताऊं गौरव के बारें में आपने क्या – क्या कहा है? फिर मृदुल की तरफ इशारा करके कहते हैं इसको समझ आ रहा गेम कोई समझा दो यार’
