Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!
  • एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!

Hema Gupta November 15, 2025

Bigg Boss 19 Rohit Shetty: टीवी इंडस्ट्री का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 आए दिन किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में जहां एक तरफ मृदुल ने घर से बाहर आने के बाद कुछ खुलासे किए तो वहीं आज वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी शो की होस्टिंग करते नजर आएंगे।

Read More: Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा…

प्रोमो में दिखाया गया है कि आज के एपिसोड में अमल मलिक, शहबाज, प्रणित मोरे, मालती चाहर और कुनिका सदानंद को कड़ी फटकार लगाई जाएगी, जबकि फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना की उन्होंने खुलकर तारीफ की जाएगी।

कोई एविक्शन नहीं, वोटिंग लाइन 21 नवंबर तक खुली…

रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होगा। वोटिंग लाइन्स 21 नवंबर तक खुली रहेंगी और सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट अगले शुक्रवार तक मुकाबले में बने रहेंगे।

बिग बॉस का प्रोमो वायरल…

अमाल मलिक और शहबाज को मिली कड़ी चेतावनी

जियोहॉटस्टार में रिलीज प्रोमो के मुताबिक, रोहित शेट्टी ‘बिग बॉस’, एंडेमॉल, क्रिएटिव टीम और कलर्स टीवी को बायस्ड कहने के आरोपों पर बेहद नाराज हुए। उन्होंने अमल और शहबाज से कहा कि शो की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब अमल ने सफाई देने की कोशिश की तो रोहित और ज्यादा सख्त हो गए।

उन्होंने कहा—

“बाहर की ऑडियंस को लगता है कि शो अनफेयर है क्योंकि आपको फेवर किया जा रहा है। ये सब बंद करो। दर्शक सब देख रहे हैं।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मृदुल का जिक्र कर दिया रियलिटी चेक…

रोहित ने पूछा— “मृदुल कहां गया?” जब सबने कहा कि वह एविक्ट हो गया, तो रोहित बोले—

‘मुझे एक बात बताओ, तुम्हें लगता है कि उसकी फैन फॉलोइंग देखकर, वो कभी एविक्ट हो पाता? और उस वक्त किसी ने क्यों नहीं आवाज उठाई कि बिग बॉस आप अनफेयर हो, जब मृदुल लाइव ऑडियंस के वोट्स से बाहर हुआ। ये तो अपनी कन्वीनियंस से फेयर और अनफेयर देखते हो वो सब करना बंद करो। बाहर ऑडियंस को सब दिखता है। गौरव खन्ना कैप्टन बन गया वो अनफेयर है लेकिन मृदुल का जाना नहीं?’

गौरव खन्ना की की तारीफ….

रोहित शेट्टी ने गौरव के शांत और सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा— ‘गौरव जो लगभग 10 बार कैप्टन बनने के करीब था, जब वो कैप्टन नहीं बन पाया, तब भी वो नहीं रोया कि शो ने उसके साथ अनफेयर किया। यहां तक कि जब उसकी कैप्टेंसी शहबाज को दे दी गई, गौरव ने कोई तमाशा नहीं किया। इज्जत से बिहेव किया। अपनी ड्यूटीज कीं। और आज भी बिना शिकायत के सब कर रहा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

शहबाज को रोने और आरोप लगाने पर फटकार…

शहबाज द्वारा कैप्टेंसी न मिलने पर रोकर शो को बायस्ड कहने पर रोहित ने कहा—

‘क्या है ये? तुम बच्चों की तरह रोने लगे। और शो को बायस्ड और अनफेयर कहने लगे। गौरव खन्ना ने ऐसा कुछ नहीं किया, जबकि उसके हाथ से कई बार कैप्टेंसी गई।’ इसके बाद शहबाज ने बिग बॉस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फरहाना भट्ट की सराहना—‘अकेली खेल रही हैं’

रोहित ने कहा कि घर में अकेला और दमदार गेम अगर कोई खेल रहा है तो वह फरहाना हैं।

हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी उन्होंने कहा कि- “ये अकेली है जो कि अकेले खेल रही और बाकी सब ग्रुप में खेल रहे हैं। हालांकि इसे अपने शब्दों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। वरना वह अच्छा कर रही हैं। गौरव से रोहित बोले, ‘तुमने गेम बहुत अच्छे से खेला है। और सबको ये दिखाया है कि बिग बॉस सिर्फ बहस और झगड़ों का शो नहीं है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कुनिका, मालती और प्रणित पर भी बरसे रोहित…

कुनिका पर डबल गेम खेलने का आरोप..

रोहित ने कहा—

“आप खुद फॉलोअर्स चुन रही थीं। लेकिन जैसे ही देखा कि सब गौरव के खिलाफ हैं, आप भी शामिल हो गईं। यह साफ डबल गेम है।”

मालती चाहर को उकसावे के लिए फटकार…

उन्होंने कहा कि मालती लगातार फरहाना को उकसा रही थीं, जो गलत है।

प्रणित मोरे के फैसले पर उठाएं सवाल..

अभिषेक बजाज को बाहर करने पर रोहित बोले—

“आपने खुद कहा था कि अभिषेक आपकी पहली प्राथमिकता है, फिर उन्हें क्यों नहीं बचाया? क्या आपने उन्हें अपना स्ट्रॉन्ग कम्पटीटर समझकर बाहर किया?”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: लालू को किडनी दी, अब रिश्ता तोड़ा..लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति और परिवार, संजय यादव पर लगाए आरोप
Next: Katni Miraculous Hanuman Temple: हड्डी जोड़ने की अद्भुत मान्यता से देशभर में प्रसिद्ध!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.