
bigg-boss-18-shehzada-dhami-vs-rajat-dalal-fight
‘बिग बॉस-18’ (Bigg Boss 18) में झगड़े और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) की एंट्री के बाद से ही दर्शक अनुमान लगा रहे थे कि शो में तकरार और ड्रामा जरूर देखने को मिलेगा। हाल के एपिसोड्स में रजत को कई बार विवादों में उलझते देखा गया, और अब वह शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से भी भिड़ गए हैं। इस बार के झगड़े में शहजादा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शहजादा धामी और रजत दलाल एक टास्क कर रहे थे। अचानक रजत ने शहजादा को टोका कि वे उनके बारे में बात न करें। इस पर शहजादा गुस्से में आ गए और दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। हालांकि, बिग बॉस के नियमों के चलते दोनों को शारीरिक हिंसा से बचते हुए सिर्फ बहस करनी पड़ी।