big-operation-against-naxalites

Naxalite encounter: नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

By : Narendra Singh
Naxalite encounter: नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

बीजापुर-सुकमा में जवानों ने नक्सलियों को घेरा

Naxalite encounter:  छत्तीसगढ़ के सुकमा और  बीजापुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है. 

Naxalite encounter: सुकमा-बीजापुर बार्डर पर मुठभेड़

बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. सुकमा-बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है. पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. सुकमा पुलिस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि जिला सुकमा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी. 

Naxalite encounter: मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर

अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. एसपी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल व आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है.अभियान पूरा होने के बाद ज्यादा जानकारी दी जाएगी.

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर