रिपोर्ट – स्वनेश कुमार
Big News: मौदहा हमीरपुर।बुधवार रात घर में आग लगने से किसान का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया हालांकि पीड़ित ने किसी पर आग लगाने का अंदेशा जताया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी छोटा प्रजापति पुत्र बदलू के घर में बुधवार रात अचानक आग लग गई।जब तक कोई कुछ समझ पाता तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आसपास के लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसान का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की,हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन पीड़ित ने किसी पर रंजिशन आग लगाने का संदेह जताया है।
