
पिछोर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मेन गेट पर पड़ा हुआ है कई दिनों से सड़ा हुआ कचरा आसपास के लोग अपने घरों का सारा कचरा स्कूल के मेन गेट के दरवाजे पर फेंक देते हैं जिससे वह कचरा वहीं पर पड़ा रहता है और स्कूल में आने जाने वाले विद्यार्थी एवं स्कूल के स्टाफ को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन पूरे पिछोर में कचरा गाड़ी घर-घर से कचरा उठाती है लेकिन कुछ लोग इतनी सुविधा मिलने के बावजूद भी कचरा गाड़ी में कचरा नहीं फेंकते हैं और स्कूल के दरवाजे ही अपने घरों का सारा कचरा फेंक देते हैं जिससे गंदगी फैल रही है और स्कूल और स्कूल में बने गणेश मंदिर में आने जाने वाले लोगों को कचरे की बदबू सहन करना पड़ती है, इस कचरे से मच्छर पैदा हो रहे हैं और बीमारियां भी पैदा हो रही है, इस मामले में जब हमने स्कूल के प्राचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद कार्यालय में भी आवेदन दे चुके हैं एसडीम महोदय को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई , और ना ही स्कूल के गेट के पास पड़े कचरे को उठाया गया और ना ही साफ सफाई की गई,
