उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन को केंद्र से मंजूरी

Agar Malwa News: नए साल की शुरुआत आगर मालवा की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने उज्जैन-झालावाड़ रेल लाइन योजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 26 हजार 297 करोड़ रुपये की है जिसे लेकर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। इस परियोजना की मंजूरी से न केवल यातायात सुविधाओं में सुधार होगा बल्कि रोजगार और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
लंबे समय के बाद मिली बड़ी सफलता

Agar Malwa News: आगर मालवा से उज्जैन के बीच पहले नैरो गेज रेल सेवा थी जो 1975 से पहले कार्यरत थी लेकिन आपातकाल के दौरान इसे बंद कर दिया गया। ग्वालियर स्टेट द्वारा संचालित यह सेवा क्षेत्रवासियों के लिए जीवन रेखा मानी जाती थी। इसके बंद होने के बाद से नागरिक रेल सेवा की बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। अब लंबे इंतजार के बाद यह योजना हकीकत बनने जा रही है।
आगर मालवा की नागरिकों में उत्साह की लहर
Agar Malwa News: रेल लाइन योजना की मंजूरी से आगर मालवा के नागरिकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। आपको बतादें की इसके साथ ही पुराने रेलवे स्टेशनों के फिर से आबाद होने और यातायात सुविधाओं के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस परियोजना से न केवल आर्थिक विकास में गति आएगी बल्कि रोजगार के नए अवसर और औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
पीएम मोदी और सीएम डॉक्टर मोहन यादव का आभार

Agar Malwa News: आगर मालवा के नागरिकों ने इस योजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री यादव ने हाल ही में जिले में इस परियोजना को लेकर वादा किया था जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।
सांसद अनिल फिरोजिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Agar Malwa News: उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने इस रेल लाइन परियोजना को लेकर लंबे समय से सक्रिय प्रयास किए थे। उनकी निरंतर मेहनत और आवाज उठाने का परिणाम अब सामने आया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा मिला है।
आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में नया कदम
Agar Malwa News: नए साल में मिली इस खुशखबरी ने आगर मालवा के विकास के लिए एक नई दिशा दी है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में न केवल यातायात सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति के नए रास्ते भी खुलेंगे। अब सभी की निगाहें इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन पर हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

