Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Big Action By BCCI: BGT में हार के बाद 3 कोचों को हटाया? जानिए कारण…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Big Action By BCCI: BGT में हार के बाद 3 कोचों को हटाया? जानिए कारण…

Hema Gupta April 17, 2025

Big Action By BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 की करारी हार मिली और उस दौरान ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने के बाद 3 कोचिंग स्टॉफ को हटा दिया गया, जिसमें सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई शामिल हैं। हालाकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Read More: MI vs SRH Today Match: अभिषेक का बल्ला आज भी दिखाएगा दम या पांड्या की सेना मार लेगी बाजी…

Big Action By BCCI: अभिषेक नायर की 8 महीने में छुट्टी…

टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर को 8 महीने पहले ही टीम से जुड़े थे, लेकिन अचानक से उन्हें हटाए जाने का फैसला चौंकाने वाला रहा। नायर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी, सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड को नायर की भूमिका और उनके प्रभाव को लेकर संतुष्टि नहीं थी।

टी दिलीप और सोहम देसाई भी हटे…

टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दोनों ही कोचिंग स्टाफ के साथ 3 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। पहले से अटकलें थीं कि BCCI सपोर्ट स्टाफ में कटौती करते हुए लंबे समय से जुड़े सदस्यों को हटाने की योजना बना रही है। दिलीप और सोहम इस सूची में सबसे ऊपर थे।

ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होना बना बड़ी वजह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ड्रेसिंग रूम की कई निजी बातें बाहर आ गई थीं। दरअसल गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर नाराजगी जताई थी और कहा था कि- अब बहुत हो गया। नेचुरल गेम खेलने का बहाना बनाने वाले खिलाड़ियों को सिचुएशन के हिसाब से खेलना होगा। और गंभीर की यह बात लीक हो गई। और कुछ खिलाड़ियों के फैसलों को लेकर मतभेद भी सामने आए। जानकारी के अनुसार, रिव्यू मीटिंग के दौरान टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने इस मुद्दे पर खुलकर शिकायत की थी, जिसके बाद यह कठोर कार्रवाई की गई।

Big Action By BCCI: अश्विन का संन्यास और रोहित का ड्रॉप…

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कई चौंकाने वाली घटनाएं भी सामने आई थीं। अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया, वहीं सिडनी टेस्ट से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को ड्रॉप कर दिया, जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

कोचिंग जिम्मेदारियों में नया बदलाव

टी दिलीप की जगह अब फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सहायक कोच रेयान टेन डेस्कॉट के हाथो में है। वहीं, ट्रेनर सोहम देसाई की जगह दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन लिरू को नियुक्त किया गया । एड्रियन आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। नायर और दिलीप की जगह अभी स्थायी रूप से किसी को नियुक्त नहीं किया गया है।

Big Action By BCCI: BGT टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन…

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, एडिलेड में हुए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर दी। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ, जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी। अंतिम और निर्णायक टेस्ट सिडनी में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Effect of Anger on Health: रिश्तों में दरार से लेकर सेहत पर गहरा असर…
Next: JEE Main Result 2025 : Ultimate Guide for Students & Parents – Scores, Cut-Offs, College Options & Counselling

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.