Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Bhupesh Baghel CBI Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल के घर CBI रेड
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Bhupesh Baghel CBI Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल के घर CBI रेड

Aditya Mishra March 26, 2025
भूपेश बघेल हाउस
भूपेश बघेल हाउस

Bhupesh Baghel CBI Raid : कांग्रेस विधायक और 4 IPS के यहां भी छापा

Bhupesh Baghel CBI Raid : सत्ता से बेदखल होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को रायपुर, भिलाई और दुर्ग सहित 50 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो ओएसडी रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल शामिल हैं।

भूपेश बघेल समेत 17 ठिकानों पर रेड

ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी है। इसके अलावा केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी के घर भी जांच चल रही है। 10 से अधिक टीमें आज तड़के रायपुर से निकली थी।CBI Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास समेत 17 ठिकानों पर सीबीआई के छापे, रायपुर व भिलाई में हो रही है छापेमारी

Bhupesh Baghel CBI Raid: यहां चल रही है छापेमारी

रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ, प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी  और अनिल टुटेजा के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई के पदम नगर स्थित निवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. साथ ही भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े केपीएस व इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक  त्रिपाठी के ठिकानों के अलावा, 32 बंगले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, सेक्टर 9 सड़क 17 में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, भिलाई तीन में पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर के बंगले में छापे की कार्रवाई इस समय जारी है. बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की ओर से ये कार्रवाई की जा रही है.

भूपेश के समर्थकों का हंगामा
भूपेश के समर्थकों का हंगामा

भूपेश के घर के बाहर पुलिस से भिड़े समर्थक

पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर दस्तावेजों की जांच जारी है।भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई।

बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीबीआई के छापे की जानकारी भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है. उनके अधिकारिक सोशल साइट एक्स के हैंडल पर लिखा गया कि अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.

Bhupesh Baghel CBI Raid : इनके ठिकानों पर सीबीआई कर रही है छापेमारी

  • भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री
  • देवेन्द्र यादव, कांग्रेस के विधायक
  • आरिफ शैख़ (आईपीएस)
  • अभिषेक पल्लव (आईपीएस)
  • संजय ध्रुव (एडिशनल एसपी)
  • नकुल (आरक्षक)
  • सहदेव (आरक्षक

ईडी दे चुकी है दबिश

Bhupesh Baghel CBI Raid : इससे पहले  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बघेल और उनके संबंधियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद भूपेश बघेल खुद मीडिया के सामने आए थे. उन्होंने बताया था कि छापे में उनके घर से सोन, चांदी के गहने समेत 33 लाख रुपये कैश मिले हैं, जिनका हिसाब उन्हें दे दिया जाएगा. इसके बाद ऐसी खबरें भी आई थी कि ईडी ने उनके पुत्र चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय तलब किया है. हालांकि, बाद में बघेल ने इसका खंडन किया था. उन्होंने कहा था कि ईडी से उन्हें या उनके बेटे को कोई नोटिस नहीं मिला है.

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh Liquor Sale : नोएडा में शराबियों की बल्ले-बल्ले!
Next: CM YOGI BAYAN: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान,जो जिस भाषा में समझेगा, उसे वैसे ही समझाना चाहिए’

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.