Bhupesh Baghel bayan: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की सियासत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने का फैसला कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है।बघेल के अनुसार चुनाव के समय उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से इनकार किया गया था, और उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा गया और जीत भी मिली।

“अमित शाह की राजनीतिक रणनीति में उलझ नीतीश”
Bhupesh Baghel bayan: बघेल ने तंज कसा और कहा कि नीतीश कुमार अनुभवी नेता हैं और दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजनीतिक रणनीति में उलझ गए।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल
Bhupesh Baghel bayan: पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।और कहा की होली जैसे त्योहार के दौरान भी चाकूबाजी और हिंसा की घटनाओं में लोगों की जान जा रही है।बघेल ने कहा कि सरकार ने त्योहार के दिन ड्राय डे घोषित किया था, फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आईं।
read more: छत्तीसगढ़ में दो हादसों में 9 मौतें,27 घायल
