bhu-stone-pelting-clash-between-two-groups

BHU पत्थरबाजी बवाल: BHU में मचा बवाल! दो गुटों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी...

By : Hema Gupta
BHU पत्थरबाजी बवाल: BHU में मचा बवाल! दो गुटों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी...

BHU पत्थरबाजी बवाल: वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्व विद्यालय (BHU) में 29 जनवरी को एक बार फिर बवाल मच गया। रुईया के पास हॉस्टल के दो गुटों में टकराव हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई।

जानकारी के अनुसार, निष्कासित छात्रों के गुट ने रुइया छात्रावास के गेट पर एक छात्र को बेरहमी से मारा, जिसमें छात्र घायल हो गया है।

BHU पत्थरबाजी बवाल: पुलिस बल की तैनात

दो गुटों में टकराव के चलते विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। फिलहाल विश्वविद्यालय में पुलिस बल तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि, टकराव के दौरान एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र ने अपने बयान में कुछ पूर्व छात्रों के नाम बताए हैं, जो अनाधिकृत तौर पर यहां रह रहे हैं। Also Read-भोपाल मातृभाषा उत्सव: भोपाल भेल दशहरा मैदान बनेगा भाषायी समागम का मंच रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय में 3 थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई गई है। Also Read-ट्रेनों में वेंडर नहीं ले सकेंगे मनमाफिक पैसे, अब QR कोड से चेक करें कीमत

BHU पत्थरबाजी बवाल: कैसे हुए विवाद?

जानकारी के मुताबिक, रुइया हॉस्टल के पास करीब 60 छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड से बातचीत कर रहे थे। तभी वहां से बाइक से एक छात्र गुजर रहा था, इस बीच उसकी खड़े छात्रों की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच मारपीट की। DCP काशी जोन वाराणसी गौरव बंसवाल ने बताया कि- 'बिरला और रुइया छात्रावास के छात्रों के गुटों के बीच कुछ पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ है।'            

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर