Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Bhopal: भोपाल का मछली महल अब हुआ इतिहास, करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था अवैध निर्माण
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Bhopal: भोपाल का मछली महल अब हुआ इतिहास, करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था अवैध निर्माण

Narendra Singh August 21, 2025

Bhopal Bulldozer Action: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ड्रग तस्करी और रेप केस में लिप्त मछली परिवार की करोड़ों की अवैध कोठी को जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। यह कोठी सरकारी जमीन पर बनी थी और इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25 करोड़ बताई जा रही है।

करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर
करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर

15,000 स्क्वायर फीट में बना था अवैध महल

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि मछली परिवार ने करीब 15,000 स्क्वायर फीट की कीमती सरकारी जमीन पर यह कोठी 1990 में बनाई थी। यह तीन मंजिला इमारत थी जिसमें 30 से अधिक कमरे, गैरेज, पार्क और झूला घर जैसी सुविधाएं शामिल थीं। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक इस कोठी की कीमत ₹20 से ₹25 करोड़ के बीच है।

 

6 जेसीबी, पोकलेन और 400 पुलिसकर्मी तैनात

कार्रवाई के दौरान मौके पर SDM विनोद सोनकिया, नगर निगम का दस्ता, पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौजूद थी। इमारत गिराने के लिए 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद ली गई, जबकि सुरक्षा के लिहाज से करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इससे पहले कोठी का सारा सामान बाहर निकाला गया।

मछली पर है ये संगीन आरोप

भोपाल पुलिस ने हाल ही में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन मछली को कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप और ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली को भी हिरासत में लिया गया है।

प्रशासन ने दिखाई सख्ती

प्रशासन की यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जे के खिलाफ थी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की अवैध संपत्तियों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। भोपाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को आम लोगों का भी समर्थन मिला है।

मछली तो सिर्फ छोटी मछली

करेड़ो की कोठी पर चले बुलडोजर के दौरान मछली परिवार से पीड़ित राजेश तिवारी मौके पर तिरंगा लेकर पहुंचे। उनका कहना है की शारिक मछली तो सिर्फ छोटी मछली है मेन आदमी तो कोई और है। तो भोपाल को बाहुबली नेता है।

 

‘मछली का महल’ अब इतिहास

निर्माण वर्ष: 1990

कुल क्षेत्रफल: 15,000 स्क्वायर फीट

मंजिलें: 3

कमरे: 30 से अधिक

कीमत: ₹25 करोड़ (अनुमानित)

सुविधाएं: गैरेज, निजी पार्क, झूला घर

स्थिति: पूरी तरह सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण

Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  रैपिडो को गलत विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना: यूजर्स को रिफंड
Next: Aryan Khan Debut Preview: शाहरुख बने होस्ट, बेटे ने कहा – ‘मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना..’!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.