Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 9 प्रवेश द्वार
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 9 प्रवेश द्वार

Narendra Singh December 7, 2025

भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, सम्राट अशोक और विक्रमादित्य के नाम पर होंगे विराट द्वार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल के विभिन्न मार्गों पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, सम्राट अशोक, सम्राट विक्रमादित्य सहित महान व्यक्तित्वों के नाम पर 9 भव्य द्वार बनाए जाएंगे।

‘चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम-लोकतंत्र की बड़ी ताकत- मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि राजा भोज के शासन के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर भोज-नर्मदा द्वार का भूमि-पूजन किया गया था और अब सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर बनने वाले द्वार का भूमि-पूजन भी आगामी दिनों में किया जाएगा। समत्व भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ‘चाय वाला’ प्रधानमंत्री और ‘गाय वाला’ मुख्यमंत्री होना भारत की लोकतांत्रिक विरासत का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

भोपाल में विरासत और विकास का नया मॉडल

मुख्यमंत्री ने अयोध्या, काशी और उज्जैन के महाकाल लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत का पुनरुत्थान भारत की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, सुदामा-कृष्ण की मित्रता और सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का प्रतीक रही है। इसी गौरव को जीवंत करने के लिए भोपाल में बनने वाले द्वार भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक होंगे।

गौसंवर्धन एवं कामधेनु योजना पर जोर

सनातन संस्कृति में गौमाता के महत्व पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय मानव समाज के पोषण और करुणा की प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन और गौपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आवश्यक सहयोग दे रही है। साथ ही डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से गौपालन को सशक्त किया जा रहा है।

दो वर्ष की उपलब्धियों पर नागरिक अभिनंदन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसमें विरासत और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम है। दो वर्ष पूर्ण होने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भोपाल के प्रवेश द्वार सांस्कृतिक भव्यता के प्रतीक बनकर उभरेंगे। समारोह में राहुल कोठारी, श्री तीरथदास सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi 07 December 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिलेशन का पैसा लौटाएगी,CEO को कारण बताओ नोटिस

Related Stories

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी

divya mistry March 3, 2026
फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM डॉ मोहन ने किया 30-30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.