सिंगल यूज प्लास्टिक रहेगी बैन

MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होना है। इसको लेकर इज्तिमा कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार इज्तिमा की थीम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखी गई है।
MP NEWS: 600 एकड़ एरिया में व्यवस्थाएं

इस बार करीब 600 एकड़ एरिया में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिसमें 300 एकड़ में पार्किंग, 100 एकड़ का पंडाल बनाया जा रहा है। इसके अलावा 200 एकड़ एरिया में अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिसमें फूड जोन, वुज़ू खाने, वॉशरूम आदि रहेंगे। कुल 600 एकड़ एरिया उपयोग में आएगा जो लगभग 120 क्रिकेट मैदान के एरिया के बराबर होता है। एक आदर्श क्रिकेट मैदान करीब 5 एकड़ का होता है।
MP NEWS: सिंगल यूज प्लाटिक पूरी तरह बैन
इस साल इज्तिमा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया है। पानी के बोतल के अलावा सभी सिंगल यूज प्लास्टिक बैन रहेगा। साथ ही पानी के बोतलों को भी तुरंत इकट्ठा किया जाएगा।साथ ही इस साल 61 की बजाय 66 दी गई है। वहीं, अंदर के पोर्सन भी पिछले साल 250 एकड़ में था। इस बार 300 एकड़ में है। इसमें 100 एकड़ का पंडाल एरिया है। इसके अलावा फूड जोन, इमरजेंसी एरिया और टायलेट, वजू खाना और अन्य जरूरी मार्केट बनाया जा रहा है।
