Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL SUICIDE STUDENT: बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड,दोस्त ने लिए थे पैसे उधार,पिता थे नाराज
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL SUICIDE STUDENT: बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड,दोस्त ने लिए थे पैसे उधार,पिता थे नाराज

divya mistry March 13, 2025

BHOPAL SUICIDE STUDENT: भोपाल में एक  छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. और मामुली सी बात पर एक बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.जिसके बाद जांच की गई तो पता चला की एक सुसाइड नोट भी उसके रूम में मिला है. जिसमें लिखा है की. “मेरे परिवार को पैसा लौटा दो। तुमने कहा था, बुधवार तक दे दोगे। लेकिन नहीं दिए, मैंने तुम्हारी मदद की है। तुम्हारे मामा ने भी वादा किया था कि जल्द पैसा लौटा दोगे। अब तुम क्यों नहीं लौटा रहे हो”।

BHOPAL SUICIDE STUDENT
BHOPAL SUICIDE STUDENT

रीवा का रहने वाला सत्यम

घटना भोपाल के रमा नगर की है। रीवा का रहने वाला सत्यम द्विवेदी जिसकी उम्र 18 साल है. जो प्राइवेट कॉलेज से बीटेक सीएस ब्रांच में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।

BHOPAL SUICIDE STUDENT: सत्यम के बड़े भाई शिवम ने किया खुलासा

वहीं सत्यम के बड़े भाई शिवम द्विवेदी ने बताया, की गांव के आदर्श द्विवेदी की सत्यम से दोस्ती थी। आदर्श हमारा दूर का रिश्तेदार भी है। उसने करीब 6 महीने पहले परेशानी का बताकर सत्यम से 80 हजार रुपए ले लिए थे। दोस्त को परेशानी में देख सत्यम ने पिता से पूछे बिना उसे पैसे दे दिए थे। आदर्श ने बाद में पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। पिता सत्यम से नाराज थे।

BHOPAL SUICIDE STUDENT: आदर्श और सत्यम के बीच हुई बहस

शिवम ने बताया, आदर्श और सत्यम के बीच जब भी रकम लौटाने को लेकर बात होती तो आदर्श उसे धमकाता था। पिछले दिनों आदर्श के परिजनों से शिकायत की तो उसके मामा ने जल्द पैसे दिलाने का वादा किया था। इसके बाद भी नहीं लौटाए, इसी बात को लेकर सत्यम तनाव में रहने लगा था।

फांसी लगाने से पहले की थी मां से बात

BHOPAL SUICIDE STUDENT: सत्यम भोपाल में एक साथी के साथ किराए के कमरे में रहता था। हर रोज मां से कॉल पर बात करता था। बुधवार की रात उसने मां से बात की। उनसे पूछा कि आदर्श की मां से बात हुई कि नहीं। क्या उन्होंने पैसा लौटा दिए। मां ने बताया कि उन्होंने पैसे नहीं लौटाए हैं। कुछ ही देर बाद सत्यम ने फांसी लगाकर ली। इस बात की जानकारी परिजनों को भोपाल पुलिस ने कॉल पर दी।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Mahakumbh: महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये कमाने वाले को 12.8 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस
Next: Sun Transit in Pisces 2025: सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.