कई आपत्तिजनक चीजें हुई बरामद

Bhopal Spa Centre: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने मारा स्पा सेंटर पर छापा आपको बतादें कि भोपाल के कई इलाकों के स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की गई… कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के आदेश पर चार थानों की पुलिस और क्राइंम ब्रांच ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।
कई महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

Bhopal Spa Centre: इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में स्पा सेंटरों में मौजूद महिलाओं को पकड़ा गया है। यह छापेमारी अनैतिक गतिविधियों और अवैध कार्यों की शिकायतों के आधार पर की गई। आपको बतादें कि नेहरू नगर, बागसेवनिया और एमपी नगर में मारा सबसे पहले छापेमार कार्रवाई हुई।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हुई कार्रवाई

Bhopal Spa Centre: इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पकड़ी गई महिलाओं और सेंटर संचालकों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाना और ऐसे स्थानों पर हो रहे अवैध कार्यों को रोकना है।
