Bhopal simankan: भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हो गया। बता दें की बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी,बोरवन और बेहटा पहुंची जहा बेहटा में एफटीएल के पाइंट और सीमांकन को लेकर लोगों ने टीम से नोंकझोंक देखने को मिली। 4 घंटे चली कार्रवाई में 50 मीटर के दायरे में 100 से ज्यादा अतिक्रमण मिले।

Bhopal simankan: लाउखेड़ी, बोरवन बैरागढ़-बेहटा क्षेत्र में सीमांकन किया
बता दें की हलालपुरा के आसपास तालाब किनारे एक गार्डन की बाउंड्रीवॉल के साथ गोदाम भी तोड़ दिया था। इसके बाद होली के चलते कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद फिर गुरुवार को फिर रफ्तार पकड़ी।जिला प्रशासन,नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राम लाउखेड़ी, बोरवन बैरागढ़ और बेहटा क्षेत्र में सीमांकन किया।
Bhopal simankan: बूढ़ागांव और बेहटा में मिली झुग्गियां
कार्रवाई के दौरान बोरवन गांव की बूढ़ागांव झुग्गी बस्ती और बेहटा की झुग्गी बस्ती में सर्वे में अतिक्रमण मिला। यहां तालाब के 50 मीटर के दायरे में करीब 100 झुग्गियां आ रही हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम आगे भी अन्य क्षेत्रों में सीमांकन की कार्रवाई जारी रखेगी।
read more: MP में निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां, सूची दिल्ली पहुंची, इसी हफ्ते हो सकता ऐलान
