Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपालः श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक
  • मध्य प्रदेश

भोपालः श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक

Shital Sharma August 5, 2025

 सिद्धि ज्योतिष परामर्श केन्द्र द्वारा भव्य आयोजन

श्रावण मास, जो कि भगवान शिव की उपासना का परम पावन काल माना जाता है, के शुभ अवसर पर सिद्धि ज्योतिष परामर्श केन्द्र द्वारा वृहद/प्रतिरूप द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक का दो दिवसीय दिव्य आयोजन 03 एवं 04 अगस्त को आरोग्य भारती सभागार, तुलसी नगर, भोपाल में सम्पन्न हुआ।

श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है, और इसी भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में 140 से अधिक श्रद्धालु सपरिवार सम्मिलित हुए। विदेशों में रहने वाले अनेक श्रद्धालुओं ने भी गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य आचार्य पं. (डॉ.) राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह पावन आयोजन वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष फल देने वाली मानी गई है तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक से साधक को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।

bhopal rudrabhishek 12 jyotirlinga sawan 2025

इस विशेष आयोजन का सफल संयोजन पं. (डॉ.) अभय शंकर मिश्र द्वारा किया गया, वहीं आचार्य पं. पुरुषोत्तम तिवारी विशिष्ट सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे और आयोजन को धार्मिक गरिमा प्रदान की।

bhopal rudrabhishek 12 jyotirlinga sawan 2025

श्रद्धा, भक्ति और शिवमयी वातावरण से परिपूर्ण यह आयोजन समस्त श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक साधना एवं शिव कृपा प्राप्ति का अनुपम अवसर सिद्ध हुआ।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: सावन और भगवान शिव: रुद्राभिषेक से जुड़ा एक किस्सा
Next: सत्यपाल मलिक नहीं रहे: 5 अगस्त को Article 370 हटाने वाले मलिक ही थे

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.