Bhopal royal goat market 2025: खबर भोपाल से है जहां बकरीद को लेकर 7 जून के मद्देनज़र बकरों का शानदार बाजार सज चुका है। यहां एक से बढ़कर एक बकरे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। खास बात यह है कि इन बकरों की हाइट, हेल्थ और खूबसूरती किसी घोड़े से कम नहीं है। आम बकरों की तुलना में इनकी देखभाल और कीमत दोनों ही शानदार हैं।
‘कोहेनूर‘ और ‘किंग ऑफ वर्ल्ड‘ बने आकर्षण का केन्द्र
भोपाल के मशहूर नदीम गोट फार्म ने दो बकरों को खास तौर पर तैयार किया है ‘कोहेनूर’ और ‘किंग ऑफ वर्ल्ड’। कोहेनूर का वजन 161 किलो है और इसकी कीमत 16 लाख रुपये रखी गई है। वहीं किंग ऑफ वर्ल्ड 174 किलो वजनी है और इसकी कीमत 18 लाख रुपये लगी है। खास बात यह रही कि ‘किंग ऑफ वर्ल्ड’ को मुंबई के एक व्यापारी ने खरीद लिया है।
read more: आसोदर गांव में नर्मदा जल की आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
आलीशान देखभाल और डाइट
फार्म संचालक के मुताबिक, इन बकरों को तैयार करने में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। उनकी देखभाल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होती। कोहेनूर और किंग ऑफ वर्ल्ड को काजू, बादाम और ड्राय फ्रूट्स जैसे महंगे आहार दिए जाते हैं। ये बकरे दिनभर कूलर की ठंडी हवा में आराम फरमाते हैं।
अलग से की जाती है रहने की व्यवस्था
इन खास बकरों के लिए आम बाड़े जैसी व्यवस्था नहीं की जाती, बल्कि इनके लिए अलग से साफ-सुथरे, वातानुकूलित स्थान बनाए जाते हैं। न सिर्फ इनका खानपान बल्कि इनकी साफ-सफाई और कसरत का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे उनका शरीर फिट और आकर्षक बना रहे।
लाखों में बिके बकरे, सोशल मीडिया पर भी छाए
Bhopal royal goat market 2025: इतनी ऊंची कीमत और शाही अंदाज़ की वजह से ये बकरे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। बकरीद के मौके पर ऐसे खास बकरे बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं और चर्चा का विषय बने हुए हैं।
read more: राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
