Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL RAPE CASE: दुष्कर्म के नाम पर 10 लाख की वसूली: मास्टरमाइंड जितेंद्र धाकड़ गिरफ्तार
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL RAPE CASE: दुष्कर्म के नाम पर 10 लाख की वसूली: मास्टरमाइंड जितेंद्र धाकड़ गिरफ्तार

divya mistry May 12, 2025

BHOPAL RAPE CASE:  भोपाल में दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूलने के मामले में टीटी नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों – जितेंद्र धाकड़, सचिन पटेल और बजरंगी – के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित कपिल राजपूत ने शिकायत में बताया कि उसका एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये वसूल लिए।

BHOPAL RAPE CASE
BHOPAL RAPE CASE

BHOPAL RAPE CASE: आरोपियों ने 5 लाख रुपये की और मांग की

चौंकाने वाली बात यह है कि यह लेन-देन भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर की पार्किंग में हुआ, जिसकी पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई। आरोपियों ने पैसे पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति को मात्र 5000 रुपये में हायर किया था, जिसने रकम आगे तक पहुंचाई। वसूली के बाद भी आरोपियों ने 5 लाख रुपये की और मांग की।

BHOPAL RAPE CASE: कई आपराधिक मामले दर्ज

मुख्य आरोपी जितेंद्र धाकड़ पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी एक पूर्व विधायक की नातिन के साथ मिलकर अपनी पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर चुका है, जिसमें उसके खिलाफ गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज है। साल 2022 में बागसेवनिया पुलिस से बचने के लिए उसने एक तीन मंजिला होटल से छलांग लगाई थी, जिससे उसका पैर टूट गया था।

तांत्रिक क्रिया करने जैसी घटनाओं में भी शामिल

BHOPAL RAPE CASE:  इसके अलावा, वह एक योगा टीचर के साथ होटल में पकड़ा गया था और तांत्रिक के कहने पर एक लड़की को निर्वस्त्र कर जंगल में तांत्रिक क्रिया करने जैसी घटनाओं में भी शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे 16 मई तक रिमांड पर लिया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Tejaswi Yadav Special Parliament Session: तेजस्वी यादव की मांग,संसद में बुलाया जाए विशेष सत्र, भारतीय सेना को वीरता के लिए मिले सम्मान
Next: Hapur Buddha Purnima News: बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान, श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा में चूक

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.