
Bhopal poster:- भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर लगा पोस्टर लोगों के बीच सुर्खियों में है. पोस्टर में हिंदू श्रमिकों के नाम और उनके मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं. पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वह हिंदू श्रमिकों से ही काम कराएं.
पोस्टर को लेकर विवाद
भोपाल में एक पोस्टर चर्चा में बना हुआ है. यह विवादित पोस्टर भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर लगाया गया है. महिला जागौरी समिति की ओर से लगे पोस्टर में सिर्फ हिंदुओं से काम कराने की बात कही गई है. इसके साथ ही काम करने वाले हिंदू श्रमकों के नाम और मोबाइल नंबर भी पोस्टर में लिखे गए हैं. पोस्टर लगाने पर महिला जगोरी समिति की अध्यक्ष साधना नंदू यादव ने कहा कि वह हिन्दू धर्म से है, इसलिए अपने समाज की चिंता है. उनका यह भी कहना है कि कोई दूसरे धर्म के लोगों से काम कराए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.
Read More:- Top Retirement Mutual Fund: निवेश के लिये टॉप रिटायरमेंट म्यूच्यूअल फंड
इनके लिखे हैं नाम
Bhopal poster: चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में पेंटर, मैकेनिक, हेयर कटिंग सैलून वाले, हलवाई, टेलर, कारपेंटर, प्लंबर, मशीन मैकेनिक, शटरिंग कारीगर, फल सब्जी विक्रेता, इलेक्ट्रीशियन, लेडीज-जेंट्स टेलर, ड्राइवर, जिम ट्रेनर और योग टीचर जैसे अन्य काम करने वाले लोगों के नंबर है. पोस्टर में साइट में सनातन हिंदू श्रम साधक, केवल हिंदु बंधुओं के नाम, उनके काम ओर मोबाइल नंबर, आवश्यक कार्य के लिए अपने बंधुओं से संपर्क करें आदि लिखा हुआ है.
Watch Now:- Pradesh में 18 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर ! | स्कूल संचालकों ने दिया धरना
