
BHOPAL CRIME: प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है।
Read more BHOPAL CRIME: डिजिटल अरेस्ट का एक ओर मामला.

जिसकी बाजार में कीमत 8 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बैटरी रिक्शा भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गणेश नमकीन के पास छोला मंदिर भोपाल मे एक महिला और एक लड़का के पास सफेद रंग की बोरी में गांजा रखा है। गांजा किसी ग्राहक को बेचने के लिए खड़े होकर तस्कर उसका इंतजार कर रहे है।
Read more Crime News: ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से कुल 15 किलो 310 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपए की है। वही दूसरी कार्रवाई गौतमनगर भोपाल मे एक लड़का बैटरी वाला ऑटो रिक्शा लिए खड़ा है। जिसके ऑटो रिक्शा में गांजा रखा है। जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिए खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिस पर पुलिस ने स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने धारा 8/20 NDPS एक्ट तहत कार्रवाई की है।
