निशातपुरा पुलिस हमला: मध्य प्रदेश की राजधानी के निशातपुरा इलाके में हड़कंप मच गया जब हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में हुई इस झड़प में महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुलिस का रास्ता रोका और जवानों के साथ झूमाझटकी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा और 10 महिलाओं समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 21 बाइक, 51 मोबाइल ,एक टेबलेट, विदेश करेंसी ,एक नकली पिस्टल, वाहनो की नबंर प्लेट भी मिली है
Also Read-भोपाल में प्रदर्शन…पत्रकार के साथ मारपीट हुई थी
निशातपुरा पुलिस हमला: घटनास्थल पर किया पथराव
कार्रवाई का विरोध करने के लिए अपराधियों ने महिलाओं और बच्चों को आगे किया। लेकिन पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ गई थी, इसलिए टीम में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए महिलाओं और बच्चों ने पुलिस टीम पर पथराव कर हमले का भरसक प्रयास किया, लेकिन पुलिस तैयार थी। बदमाशों ने कॉलोनी के चारों ओर से पुलिस टीम को घेरकर हमला करने की तैयारी में बाड़ेबंदी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की बैकअप टीम भी अमन कॉलोनी के बाहर हथियारों के साथ तैयार थी, लेकिन ईरानी बदमाशों का पुलिस टीम पर हमले की योजना पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकी है। देर रात से शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे तक चली।
Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर
निशातपुरा पुलिस हमला: हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने का था लक्ष्य
पुलिस मुख्य रूप से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने के लिए पूरी योजना बनाकर पहुंची थी। पुलिस ने छापेमारी में आरोपियों के ठिकानों से एक नकली पिस्तौल, 21 दोपहिया वाहन और 51 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीपीसी जोन-4 मयूर खंडेलवाल ने बताया कि नकली पुलिस बनकर अमन कॉलोनी के कुछ बदमाशों द्वारा भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में कुछ लोगों को ठगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़ा गया गिरोह मुख्य रूप से बड़े शहरों में बड़ी चोरियां, भोपाल और आसपास के जिलों में मोबाइल और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता है।
हिस्ट्रीशीटर बदमाश राजू ईरानी को पकड़ने गई थी। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी लेनी चाही तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। वे पुलिसकर्मियों के सामने खड़ी हो गईं। जल्द ही पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों सहित जवानों से खींचातानी करने लगे। तलाशी अभियान के दौरान बदमाश काला ईरानी के घर से एक नकली पिस्तौल मिली। काला ईरानी नकली पुलिस बनकर कई लोगों को ठग चुका है। हालांकि ठगी का शिकार अधिकांश लोगों ने प्रकरण दर्ज नहीं कराया।
