श्रीराम तिवारी बने सीएम के संस्कृति सलाहकार

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व संस्कृति संचालक श्रीराम तिवारी को अपना नया संस्कृति सलाहकार नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग GAD द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
Bhopal News: श्रीराम तिवारी वर्तमान में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक और वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
