भोपाल में लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूते रखे जाने पर हंगामा: कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी, की कार्रवाई की मांग

Bhopal News: भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) के पास पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर किसी ने जूते रख दिए। ये जूते मूर्ति के दोनों कंधों पर रखे गए थे। इस घटना से कांग्रेस नेताओं में गुस्सा फैल गया। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, वे वहां इकट्ठा हो गए और इस घटना का विरोध किया।
Read More: बड़वानी के नवलपुरा में रावण के दहन की अनोखी परंपरा
Bhopal News: मूर्ति का ऐसा अपमान बेहद दुखद और शर्मनाक है – काँग्रेस
Bhopal News: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन्होंने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया और पाकिस्तान को हराया, उनकी मूर्ति का ऐसा अपमान बेहद दुखद और शर्मनाक है। प्रशासन और सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इस कृत्य के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Bhopal News: मूर्ति को दूध और पानी से धोकर साफ किया
Bhopal News: कांग्रेस के प्रदेश सचिव अब्दुल नफीस, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे और अन्य नेताओं ने मिलकर पहले मूर्ति पर से जूते हटाए और फिर उसे दूध और पानी से धोकर साफ किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लाल बहादुर शास्त्री पूरे देश के हैं और उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने मांग की कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
Watch this: सरकारी हॉस्पिटल के स्टाफ की गुंडागर्दी
