घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी का सुराग नहीं
Bhopal News: राजधानी भोपाल में हिट एंड रन का वीडियो सामने आया है.जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक करीब दस मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. इस मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं जुटा सकी है.
परिजनों की मांग हिट एंड रन का केस हो दर्ज
परिजनों ने पुलिस से हिट एंड रन का केस दर्ज करने की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। हालांकि कमला नगर थाने की टीआई निरुपा पांडे ने बताया कि कार और कार चालक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक टीम मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
Read More- Mp Crime news: खंडवा में रिटायर्ड डॉक्टर के साथ क्लिनिक पर मारपीट
Bhopal News: छात्र MANIT से कर रहा था पीएचडी
मृतक राहुल सिंह आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहते थे। राहुल के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि राहुल मैनिट से पीएचडी कर रहे थे। इससे पहले, वह M.Tec कर चुके थे। बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह घर से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात घर लौट रहा था। रामेश्वरी गेट के पास चौराहा पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। हम लगातार कॉल ट्राय कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी।
पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था राहुल
राहुल पीएचडी के बाद पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था। अप्रैल महीने में उसका जन्मदिन आता था। इस साल उसने जन्मदिन को पहले परिवार के साथ फिर दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था।अशोक सिंह MBBS, MD हैं। भोपाल के प्रतिष्ठित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट हैं। कोलार के एक बड़े अस्पताल समेत अन्य तीन हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। राहुल की मौत के बाद परिवार पर गमगीन है। मां-पिता को अल सुबह के बाद बेटे की मौत की सूचना दी गई।
