रवींद्र भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन विभागों के 362 शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर 256 कृषि विस्तार अधिकारी, 70 सहायक पशु चिकित्सक और 36 नायब तहसीलदार नियुक्त किए गए।
एमपी में साइबर तहसील की हुई शुरूआत

Bhopal News: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में साइबर तहसील की शुरुआत की गई है, जो राज्य के लिए एक अहम कदम है। उन्होंने कृषि और राजस्व मंत्री को “ब्रह्मा, विष्णु और महेश” की संज्ञा दी और कृषि मंत्री को भोले-भाले मंत्री बताया।
सीएम ने दी अधिकारियों को नसीहत

Bhopal News: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नसीहत दी कि वे अपने पद का अहंकार न पालें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करें। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार दूध उत्पादन में 20% तक वृद्धि करेगी और गौशालाओं का विस्तार करेगी।
10 से अधिक गाय पालने वालों को मिलेगा अनुदान

Bhopal News: सीएम ने कहा कि गाय के दूध उत्पादन से किसानों को नियमित आय मिलेगी और 10 से अधिक गाय पालन करने वालों को अनुदान दिया जाएगा। साथ ही, सड़कों पर लावारिश गायों की समस्या को हल किया जाएगा।
कृषि विभाग में नए पदों पर होगी भर्ती
Bhopal News: डॉ. यादव ने आगे बताया कि अगले 5 वर्षों में कृषि रकबे को एक करोड़ लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया जाएगा और इसके लिए नए पदों पर भर्ती की जाएगी। कृषि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में BSc Agriculture विषय पढ़ाया जाएगा।
नायब तहसीलदारों से सीएम ने की अपील

Bhopal News: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदारों से अपील की कि वे अपनी प्रतिभा को उत्कृष्टता की ओर बढ़ाएं और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
