BHOPAL NEWS: भोपाल में हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और उनका धर्मांतरण कराने वाले एक मुस्लिम गैंग का पर्दाफाश हुआ है। SIT जांच में सामने आया है कि गैंग का सरगना फरहान, TIT कॉलेज की छात्राओं को विशेष रूप से निशाना बना रहा था। उसके मोबाइल से 64 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें से 58 वीडियो इसी कॉलेज की लड़कियों के हैं।

BHOPAL NEWS: 64 अश्लील वीडियो, 58 वीडियो इसी कॉलेज की लड़कियों के
रिपोर्ट के अनुसार, फरहान की बहन जोया भी इस गैंग में सक्रिय भूमिका निभाती थी। वह हिन्दू लड़कियों से भावनात्मक रूप से बात कर उन्हें अपने भाई से संपर्क बनाए रखने का दबाव डालती थी। अगर कोई लड़की दूरी बनाती, तो जोया उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। उसने एक लड़की से कहा था कि वह खुद वीडियो वायरल कर देगी, अगर लड़की ने बात नहीं की।
BHOPAL NEWS: फरहान लड़कियों को इस्लाम की शिक्षाएं
जांच में यह भी सामने आया है कि फरहान लड़कियों को इस्लाम की शिक्षाएं जैसे कलमा और रोजा सिखाता था और उन्हें हिन्दू धर्म के खिलाफ भड़काता था। उसका मकसद लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण करवाना था। फरहान के साथ इस मामले में चार और लोग गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
₹15 लाख का लेन-देन किया
SIT ने यह भी पाया कि फरहान ने दो लड़कियों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर शेयर ट्रेडिंग की और करीब ₹15 लाख का लेन-देन किया। वहीं, उसके अपने खातों में ₹50 लाख तक का लेन-देन सामने आया है। फरहान ने स्वीकार किया कि वह हर महीने करीब ₹1 लाख एक्स्ट्रा कमाता था, जिसे वह लड़कियों को फँसाने में खर्च करता था।
BHOPAL NEWS: पुलिस पूछताछ में फरहान ने कबूल किया
पुलिस पूछताछ में फरहान ने कबूल किया कि उसे अपने कृत्यों पर कोई पछतावा नहीं है। उसने दावा किया कि यह “सवाब” का काम है और इस्लाम की नज़र में सही माना जाता है। उसने कहा कि वह हिन्दू लड़कियों को फँसाना, उनके साथ बलात्कार करना और वीडियो के जरिए उन्हें धमकाना धर्म से जुड़ा काम मानता है।
