Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal news : राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
  • मध्य प्रदेश

Bhopal news : राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

Narendra Singh May 16, 2025

Bhopal news : काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी, मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग

Bhopal news : कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित और आपत्तिजनक बयान देने पर जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस उनके बयान के बाद से लगातार हमलावार है, और इस्तीफे की मांग कर रही है।

काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लिया था। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी को मंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1)(बी) और 197(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार

राज भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया। कई विधायकों के हाथ-पैर पड़कर पुलिस ने बस में भरा और सारे विधायकों को गिरफ्तार कर ले गई।

कांग्रेस कोर्ट का अपमान करने से बाज नहीं आएगी- सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, जबकि उसे मालूम है मामला कोर्ट में है। सारा मामला कोर्ट में है। नेता प्रतिपक्ष पर भी केस था, वो उनसे इस्तीफा मांग ले। कोर्ट का जब भी अपमान करने का मौका होगा, कांग्रेस बाज नहीं आएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। हम तो कोर्ट का सम्मान करते हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने फैसला दिया, कांग्रेस ने हटाया क्या।

कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

राजभवन के बाहर धरना दे रहे सभी कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।राज्यपाल मंगुभाई पटेल के राजभवन पहुंचने पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी पुलिस चाहे कुछ भी करे हम नहीं उठेंगे- कांग्रेस विधायक.कांग्रेस विधायक एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर बैठे हैं। वे कह रहे हैं कि पुलिस चाहे कुछ भी करे हम नहीं उठेंगे।

FIR रद्द कराने लगाया 56 पेज का आवेदन

मंत्री विजय शाह एफआईआर रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने 56 पेज का आवेदन लगाया है। इसमें कहा है कि इस केस से मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। मैं लंबे समय से विधायक हूं और मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हूं। हाईकोर्ट की मंशा अच्छी थी, लेकिन इस केस में प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। मेरा पक्ष सुने बिना ही केस करने का आदेश किया गया।

Bhopal news : आवेदन में ये भी तर्क दिए

शाह की याचिका में ये भी कहा गया है कि बीएनएस की प्रक्रिया के तहत पहले मेरा पक्ष सुना जाना था, लेकिन पूरे मामले में मेरा पक्ष नहीं सुना गया और एक्स पार्टी आर्डर हुआ। इस आदेश से प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं हुआ। इसमें किसी के खिलाफ कार्रवाई से पहले उसकी बात सुनी जानी चाहिए। तत्काल एफआईआर के आदेश डीजीपी को दिए गए। याचिकाकर्ता के मन में सेना के लिए काफी सम्मान है और इस मामले में बिना शर्त के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

Read More :-शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी : सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार!

Watch Now:-  श्रीमन शुक्ला “की महिला पत्रकार से अभद्रता | पूर्व मंत्री के रिश्तेदार जनजातीय विभाग कमिश्नर

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 🎁खुशखबरी : RBI का तोहफा, सस्ता होगा होम-ऑटो लोन
Next: india taliban – jaishankar claim denied : भारत-तालिबान के रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़, पहली बार उच्च स्तरीय बातचीत

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.