एंटीक सिक्के-गहने-बर्तन के साथ बेहोश मिला चोर
Bhopal News: राजधानी भोपाल के स्टेट म्यूजियम से मंगलवार को चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सबुह जब कर्मचारियों ने म्यूजियम का ताला खोला तो अंदर दो कमरों में गैलरी के कांच टूटे थे। सामान गायब था और युवक दालान में सामान के साथ बेहोश मिला.
म्यूजियम में 2000 साल पुराने सिक्के चोरी
म्यूजियम में युवक रविवार शाम से था। सोमवार को म्यूजियम बंद रहता है। एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार म्यूजियम में युवक नेतैनात होम गार्ड्स और प्राइवेट गार्ड्स ने सर्चिंग शुरू की। दालान में एक युवक बेहोश पड़ा मिला। उसके पैर में चोट थी। बगल में एक बड़ा बैग पड़ा था। श्यामला हिल्स थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैग में 2000 साल पुराने गुप्त कालीन, ब्रिटिश और नवाबी काल के सोने के सिक्के पाए गए। जेवर, बर्तन और दूसरी पुरानी कीमती चीजें भी मिलीं।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
Bhopal News: दीवार फांदेने की कोशिश में गिरा युवक
दालान की जिस दीवार के पास आरोपी पड़ा मिला, वह 23 फीट से ज्यादा ऊंची है। डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल के मुताबिक, ‘आरोपी दीवार फांदने की कोशिश में गिर गया होगा। म्यूजियम में 50 से ज्यादा फिंगर प्रिंट्स मिले हैं। शुरुआती जांच में यही लग रहा है कि आरोपी अंदर अकेला ही था। बाहर उसका कोई साथी था या नहीं, पूछताछ में स्पष्ट होगा।’
Read More- MP CM Father Funeral: आज CM डॉ. मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार
Bhopal News: करोड़ों रुपए का माल बरामद
आरोपी विनोद यादव बिहार के गया का रहने वाला है। प्रोफेशनल चोर लग रहा है। हमारी एक टीम गया भी रवाना हुई है। रविवार को वह टिकट लेकर म्यूजियम घुसा और अंदर ही छिप गया। म्यूजियम की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड्स बिल्डिंग को लॉक कर कैम्पस में आ गए।आरोपी के पास से चोरी गया सारा सामान बरामद हो गया है। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए के बीच होगी। सोने के कुछ सिक्के तो 50 से 100 ग्राम तक के हैं। यह माल तो सिर्फ दो कमरों का था, पूरे म्यूजियम में करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की चीजें होंगी।
स्टेट लेवल के म्यूजियम में न अलार्म सिस्टम न CCTV
म्यूजियम की बिल्डिंग में कुछ कमियां हैं। इसे हम लिखित में देंगे। अलार्म सिस्टम नहीं है। ज्यादातर CCTV कैमरे भी बंद हैं। दरवाजे कमजोर हैं। एल्यूमीनियम के बने हैं। कई जगहों पर छत पर प्लास्टिक शीट है, इसे कोई भी आसानी से तोड़ सकता है।
