Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal news:आंख फोड़ू कार्बाइड गन के खिलाफ कार्रवाई जारी… 15 लोगों की सर्जरी की जा चुकी
  • मध्य प्रदेश

Bhopal news:आंख फोड़ू कार्बाइड गन के खिलाफ कार्रवाई जारी… 15 लोगों की सर्जरी की जा चुकी

divya mistry October 24, 2025

Bhopal news: भोपाल में आंख फोड़ू कार्बाइड गन के इस्तेमाल से लोगो की आंखों की रोशनी जा रही है। 144 से अधिक मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन नींद से जाग कर कार्रवाई करने मैदान में उतरा है।

Bhopal news
Bhopal news

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिवाली के मौक़े पर जिले में गन के प्रयोग से 10 बच्चों की आंख में गंभीर चोट पहुंची है,जबकि 15 लोगों की सर्जरी की जा चुकी है।

Bhopal news: 15 लोगों की सर्जरी की जा चुकी

शासन स्तर पर मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश अनुसार उनके इलाज का प्रबंध करवाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सीएमएचओ भोपाल को इलाज संबंधित निर्देश जारी किए हैं। भोपाल कलेक्टर ने बताया अभी गंभीर घायलों का इलाज जारी है, और सर्जरी वाले भी डॉक्टर की देखरेख में परामर्श ले रहे हैं।

ऐसे में आगे और बेहतर इलाज की जरूरत लगती है तो घायलों को एयर एंबुलेंस की मदद से बाहर भी भेजा जा सकता हैं।

सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी

कलेक्टर ने कहा कि अब ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी नज़र रखी जा रही है,अगर वहां भी गन की कोई डिटेल्स मिलती है तो लेटर लिखकर बिक्री बंद करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

शहर की चुनिंदा दुकानों पर ही गन बेची गई

जबकि कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर स्वयं ही घर पर  कार्बाइड गन तैयार की थी। घटना से पहले नौ अक्टूबर को ही कई जगहों पर से 55 गन की ज़ब्ती की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के साथ लोगो को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है।

रात्रि में हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचे थे कलेक्टर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह ने बीती रात्रि हमीदिया अस्पताल पहुंचकर आंखो के इलाज के लिए उपचाररत व्यक्तियों एवं बच्चों का हाल-चाल जाना था।

उन्होंने डॉक्टरों से बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने सभी को रेड क्रॉस के माध्यम से 5 हजार रुपए प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता मौके पर ही उपलब्ध कराई थी।

जिले में जारी हो चुका है प्रतिबंधात्मक आदेश

कलेक्टर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से देव उठनी ग्यारस, नववर्ष एवं विवाह समारोहों में आतिशबाजी के दौरान कार्बाइड गन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है

साथ ही, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर ऐसी गनों की जप्ती के निर्देश दिए गए हैं। दल ने अब तक आतिशबाजी दुकानों के निरीक्षण के दौरान आनंद नगर, निशातपुरा, छोला, बैरसिया एवं अन्य क्षेत्रों में 55 कार्बाइड गन जब्त की है, जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट
Next: प्रयागराज में पत्रकार की हत्या: 25 से अधिक चाकू वार कर की बेरहमी से हत्या, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.