Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद पटाखों का खतरनाक कचरा अब पीथमपुर में नष्ट होगा
  • मध्य प्रदेश

Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद पटाखों का खतरनाक कचरा अब पीथमपुर में नष्ट होगा

divya mistry October 19, 2025

Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद निकलने वाले पटाखों के खतरनाक कचरे को अब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए धार जिले के पीथमपुर भेजा जाएगा। यह पहला मौका होगा जब नगर निगम पटाखों के हेजर्डस वेस्ट (खतरनाक अपशिष्ट) को शहर से बाहर भेजकर नष्ट करवाएगा। इसके लिए नगर निगम ने एक अनुबंधित फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है, जो इस कचरे को पीथमपुर में नष्ट करेगी।

Bhopal news
Bhopal news

इसे ट्रांसफर स्टेशन से सीधे पीथमपुर भेजा जाएगा

हर साल दिवाली के अगले दिन भोपाल से सामान्य दिनों की तुलना में करीब 400 टन अतिरिक्त कचरा निकलता है, जो केवल पटाखों के अवशेष होते हैं। सामान्यतः यह कचरा आदमपुर खंती में ले जाकर नष्ट किया जाता है, लेकिन इस बार इसे ट्रांसफर स्टेशन से सीधे पीथमपुर भेजा जाएगा।

Bhopal news: निगम कमिश्नर ने दिए विशेष निर्देश

नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन ने निर्देश दिए हैं कि पटाखों से निकलने वाले हेजर्डस कचरे को वार्ड स्तर पर अलग-अलग एकत्र कर ट्रांसफर स्टेशन पर लाया जाए। वहां इसे कंटेनरों में भरकर अनुबंधित फर्म के माध्यम से पीथमपुर भेजा जाएगा, जहां इसे सुरक्षित रूप से नष्ट किया जाएगा।

वायु प्रदूषण रोकने के लिए विशेष इंतजाम

पटाखों से निकलने वाले धुएं और बारूद के कणों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने वायु प्रदूषण रोकने की भी व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि हवा में फैले कण जमीन पर बैठ जाएं। इसके लिए फॉगिंग मशीनें, फॉगर और जेड स्प्रे मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके साथ ही शहर के सभी फाउंटेन (फव्वारे) चालू रखे जाएंगे ताकि वातावरण में नमी बनी रहे और धूलकण कम फैलें।

Bhopal news: कचरा निपटान की नई रणनीति

इस बार दिवाली पर विशेष रणनीति के तहत सभी वार्डों में पटाखों का कचरा स्थल पर ही अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद उसे पास के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर ले जाकर संग्रहित किया जाएगा, जहां से वह पीथमपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल शहर की सफाई बनाए रखना है, बल्कि बढ़ते वायु प्रदूषण को भी नियंत्रित करना है, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अब उड़कर ऑफिस जाओगे: दिल्ली में 2028 से ₹500 में शुरू होगी एयर टैक्सी सर्विस
Next: पाक-अफगान दोहा समझौता: 9 अक्टूबर के संघर्ष के बाद अचानक सीजफायर   

Related Stories

इंदौर सीवर हादसा.. CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
नया वीडियो कई खुलासे
  • मध्य प्रदेश

ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात

divya mistry March 3, 2026
CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.