
Bhopal Nagar Nigam: राजधानी भोपाल के आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को जोरदार
Bhopal Nagar Nigam: राजधानी भोपाल के आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। लगभग तीन महीने बाद हुई इस बैठक में 21 मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान शाहपुरा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 9.16 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया। इसके तहत सीवरेज रोकने और फुटपाथ निर्माण जैसे कार्यों को स्वीकृति दी गई।

बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों का विरोध प्रदर्शन
Bhopal Nagar Nigam: बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने 16 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदर्शन के होर्डिंग हटाए जाने पर विरोध जताते हुए आसंदी को घेर लिया। उनका आरोप था कि प्रशासन भेदभाव कर रहा है। वहीं बीजेपी पार्षदों ने जवाब देते हुए कहा कि होर्डिंग्स लगाने की अनुमति और किराया न देने के कारण उन्हें हटाया गया। कांग्रेस पार्षदों ने “नगर निगम प्रशासन होश में आओ” जैसे नारे भी लगाए।

अपर आयुक्त के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

Bhopal Nagar Nigam: बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की सहमति से अपर आयुक्त निधि सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि निधि सिंह काम में बाधा डालती हैं फोन नहीं उठातीं और उनके कार्यों में लापरवाही बरती जाती है। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा।