Bhopal News: भोपाल नगर निगम में शुरू हुआ फेस अटेंडेंस सिस्टम फ्लोप होते नजर आ रहा है। लगभग 80 फीसदी कर्मचारी इस सिस्टम पर अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। मौजूदा समय में रोजाना केवल 2500 कर्मचारी ही प्रजेंट दिखा रहे हैं, जबकि इसमें पंजीयन 16 हजार कर्मियों का है। नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल के 50 मीटर के दायरे में फेस अटेंडेंस लगाना है
Read More- CGBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल, होली पर नहीं होगी परीक्षा
वेतन काटने से बढ़ी नाराजगी
पिछले दिनों दर्जनों दैनिक वेतनभोगियों का 15 दिन का वेतन काट लिया गया है। कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ने लगी, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 100 प्रतिशत उपस्थिति देने का आदेश दिया। इसके बावजूद उपस्थिति नहीं हो पा रही है।
Read More-CM got angry on Digvijay: सीएम मोहन ने दिग्विजय सिंह को दिया करारा जवाब..”शहीद पर बयान शर्मनाक”
Bhopal News: SIR में लगे है कर्मचारी
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है. कि फेस अटेंडेंस सिस्टम में अभी पंजीयन की तुलना में उपस्थिति कम है। दरअसल निगम से बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी चुनाव आयोग के एसआईआर कार्य में लगे हैं। ये सभी फील्ड में रहते हैं। इस वजह से शत-प्रतिशत उपस्थिति नहीं लग पा रही है। जल्दी ही ये व्यवस्था सुधर जाएगी।
