Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhoapl Nagar Nigam budget 2025-26: भोपाल नगर सरकार का सालाना बजट: टैक्स बढ़ोतरी और नए प्रावधान
  • मध्य प्रदेश

Bhoapl Nagar Nigam budget 2025-26: भोपाल नगर सरकार का सालाना बजट: टैक्स बढ़ोतरी और नए प्रावधान

Aditya Mishra April 3, 2025

भोपाल महापौर मालती राय ने पेश किया बजट

<yoastmark class=

Bhoapl Nagar Nigam budget 2025-26: भोपाल नगर सरकार का सालाना बजट गुरुवार को महापौर मालती राय ने पेश किया।

इस बजट में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत, पानी और ठोस-अपशिष्ट पर 15 प्रतिशत टैक्स की वृद्धि की गई है। इससे राजधानी के लगभग 3 लाख नल कनेक्शन और 5.62 लाख प्रॉपर्टी टैक्स उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

<yoastmark class=

महापौर मालती राय नगर निगम का बजट पेश करने के लिए एमआईसी मेंबर और पार्षदों के साथ परिषद में पहुंचीं। महापौर सफेद-नीले रंग के झोले में बजट की कॉपी लेकर पहुंचीं, और इस दौरान निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उनके साथ थे।

read more: सभी न्यायाधीशों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा  

भोपाल नगर निगम बजट में जानिए क्या खास ?

  1. शिक्षा और छात्र कल्याण: महापौर स्मार्ट पास छात्रों के लिए फिर से शुरू होंगे। इसके अलावा, कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले निगम कर्मचारियों के बच्चों को 10,000 रुपये प्रति छात्र पुरस्कार देने का प्रावधान है।
  2. शहर का सौंदर्यीकरण: जीआईएस के तहत शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 1,000 लाख रुपये और मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण के लिए 1,500 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, पार्कों के विकास के लिए 1,200 लाख रुपये का बजट रखा गया।
  3. शहरी विकास: शहर में 1 लाख 26 हजार पौधे रोपे गए हैं। शहरी विकास के तहत शिक्षा उपकर में 3,065 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
  4. वित्तीय प्रावधान: नगर निगम के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3,611 करोड़ 79 लाख 75 हजार रुपये की अनुमानित आय के मुकाबले उसी राशि का अनुमानित व्यय प्रस्तावित किया गया है।
  5. करों में वृद्धि: करयोग्य संपत्ति मूल्य के तहत दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि और उपभोक्ता प्रभार (जलदर, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट) में 15 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
  6. विशेष निधि: वार्ड नियोजन निधि के तहत प्रति वार्ड 50 लाख रुपये के मान से 4,250 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही जोन कार्यालय स्तर पर जोन अध्यक्ष निधि के लिए 210 लाख रुपये और परिषद अध्यक्ष निधि के लिए 500 लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
  7. प्रधानमंत्री आवास योजना: शहर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए 40,000 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
  8. अन्य प्रमुख प्रावधान: शहर के हैरिटेज प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 3,000 लाख रुपये, गीता भवन के निर्माण के लिए 2,000 लाख रुपये, और अमृत-2 योजना के तहत 7,546 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

Bhoapl Nagar Nigam budget 2025-26: इस बजट के माध्यम से नगर सरकार ने शहर के विकास और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: KKR vs SRH Match Toss: SRH ने चुनी गेंदबाजी, देखना दिलचस्प आज किसका उगेगा सूरज..
Next: Khandwa hadsa: मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा,कुएं में डूबने से 5 लोगों की मौत,3 की तलाश जारी

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.