Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Minor Assault Case in Bhopal: भोपाल में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Minor Assault Case in Bhopal: भोपाल में नाबालिग को निर्वस्त्र कर पीटने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

Aditya Mishra April 21, 2025

वारदात का वीडियो वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप

Minor Assault Case in Bhopal: भोपाल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो में युवक उसे चप्पलों, जूतों और थप्पड़ों से मारते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उससे जबरन ‘अरबाज भाई हमारे बाप हैं’ जैसे शब्द बुलवाए जा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Minor Assault Case in Bhopal:
Minor Assault Case in Bhopal:

घटना के सामने आने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। शुरुआत में गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों अरबाज शेख, शानू कोकता और अन्य के खिलाफ जीरो पर एफआईआर दर्ज की, जिसे मूल कार्यवाही के लिए एमपी नगर थाने भेज दिया गया।

read more: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे साउथ के हीरो यश,भस्म आरती कर लिया बाबा का आशिर्वाद

चौबीस घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

एमपी नगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चौबीस घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई जयहिंद शर्मा ने जानकारी दी कि पीड़ित नाबालिग को एक कैफे से अगवा कर कोकता इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुरानी रंजिश का बदला था मारपीट की वजह।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। कुछ समय पहले जेल के बाहर शानू कोकता पर कुछ लोगों ने हमला किया था। इसी का बदला लेने की नीयत से नाबालिग को निशाना बनाया गया। पुलिस को शक है कि यह घटना सुनियोजित थी और बदले की भावना से की गई।

मुख्य आरोपी पहले से रेप केस में जेल में बंद

Minor Assault Case in Bhopal: इस मामले का मुख्य आरोपी अरबाज शेख पहले से ही एक बलात्कार केस में जेल में बंद था। पुलिस जांच कर रही है कि जेल में बंद होते हुए भी अरबाज ने इस घटना को कैसे अंजाम दिलवाया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की प्रक्रिया में जुटी है।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: JAMNAGAR NEWS: रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा सिक्का में व्यापक निदान एवं उपचार शिविर आयोजित, 1,447 मरीज हुए लाभान्वित
Next: HEALTH MINISTER RUSHIKESH PATEL: जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन में फंसे गुजरात के लोग, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल ने दिया बयान

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.