21 दिसंबर के मेट्रो की शुरूआत
माना जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी इस दिन मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। शहर के लोगों को काफी वक्त से इस फैसले का इंतजार था। 21 तारीख को भोपाल में मेट्रो ट्रेन समेत विकास की और सौगात दी जाएगी। 25 दिसंबर को अटल जी की जन्म शताब्दी के समापन पर 2 लाख करोड़ के उद्योगों के भूमिपूजन-लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।
आने वाले दिनों में प्रदेश को बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं…
21 दिसंबर को भोपाल में मेट्रो ट्रेन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। 13-14 दिसंबर को इंदौर और भोपाल में कार्यक्रम तथा 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी के समापन के साथ लगभग ₹2 लाख करोड़ के विभिन्न… pic.twitter.com/tylvD5cz9Q
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 8, 2025
Bhopal Metro launch December 21: CMRS के ग्रीन सिग्नल
दरअसल, पिछले हफ्ते कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया था। CMRS टीम 12 नवंबर को भोपाल पहुंची थी। 13, 14 और 15 नवंबर को टीम ने डिपो से लेकर ट्रैक और ट्रेन तक निरीक्षण किया था।
लेकिन क्लियरेंस के साथ एक नई चुनौती भी सामने आई है। पूरे कॉरिडोर के किसी भी स्टेशन पर लंबे वक्त तक पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी, जिससे नियमित यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
कितना होगा किराया?
Bhopal Metro launch December 21: पहले किराया भी तय किया जा रहा है। फेयर कलेक्शन कमेटी भी बना दी गई। मेट्रो के किराए को लेकर मंथन भी हो चुका है। अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे। वहीं, 3 महीने तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट मिलेगी। इसके बाद सिर्फ 20 रुपए में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा। अधिकतम किराया 80 रुपए होगा।
