Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोजपाल महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल, दुकानदारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुए प्रभावित
  • मध्य प्रदेश

भोजपाल महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल, दुकानदारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुए प्रभावित

Narendra Singh December 13, 2025

bhojpal mahotsav: राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में शुक्रवार शाम को राज्यपाल मंगु भाई पटेल पहुंचे। शाम 7.30 बजे मेला पहुंचने पर मेलाध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी और महामंत्री हरीश कुमार राम ने ढोल-ढमाकों के साथ राज्यपाल का भव्य स्वागत किया।

bhojpal mahotsav: दुकानदारों से मुलाकात कर ली जानकारी

मेलाभ्रमण के दौरान राज्यपाल ने अलग-अलग राज्यों से आए दुकानदारों से भेंट की और उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मेला में आए नागरिकों से बातचीत कर मेले की गतिविधियों और उनकी प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने मेला समिति को 50 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि मेले में आने वाले दुकानदारों और दर्शकों की व्यवस्थाओं के लिए मेला टीम सराहनीय कार्य कर रही है।

Read More-IAS संतोष वर्मा का नया विवाद: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

bhojpal mahotsav: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

मेला मंच पर देशभर के कलाकारों ने लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार को प्लेबैक सिंगर स्नेहा भट्टाचार्य धमाल मचाने के लिए मंच पर होंगी, जबकि रविवार को सिंगर मास्टर सलीम अपनी गीतों और गज़लों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मेलाध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव और अन्य सदस्यों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Read More-विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर पहुंचे सीएम,वर-वधू को दिया आशीर्वाद

 स्नेहा भट्टाचार्य ने दी प्रस्तुति

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्नेहा भट्टाचार्य ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। स्नेहा, जो ‘सा रे गा मा पा 2023’ की फाइनलिस्ट रही हैं, बचपन से ही हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ संगीत करती आई हैं। उन्होंने अपने गीतों को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया और दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्नेहा ने कई एकल गीत और एल्बम प्रस्तुत किए, जिनमें कुछ बंगाली गीत भी शामिल हैं। उनके वायरल वीडियो में वह ट्रेन में अपनी सीट पर बैठकर गाना गाती दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस तरह स्नेहा ने अपने अद्वितीय संगीत अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाई है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IAS Santosh Verma Controversy: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी
Next: Single Papa Series Release: सीरीज में दिखेगा सिंगल पिता बनने का संघर्ष, जानिए क्या है कहानी?

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.