Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी,  MP विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी,  MP विधानसभा में पेश हुआ नया विधेयक

Narendra Singh August 5, 2025

मध्य प्रदेश के 2 शहर इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है. इसका विकास कैसे होगा? इसको लेकर मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक 2025 पेश कर दिया है.

विधेयक पर आज चर्चा

इस पर मंगलवार को विधानसभा में चर्चा होगी. विधेयक में राज्य सरकार ने मेट्रोपॉलिटन एरिया बनाने के लिए महानगर नियोजन समिति, मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, महानगर विकास एवं विशेष योजना और एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. मेट्रोपॉलिटन एरिया डेवलपमेंट प्लान के लिए लोगों से सुझाव और आपत्ति भी बुलाई जाएगी.

ऐसे तैयार होगा प्लान

राज्य सरकार ने तय किया है कि भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉटिलन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए दोनों शहरों का डेवलपमेंट प्लान कम से कम 15 साल के लिए तैयार होगा. इसमें यह भी तय होगा कि दोनों शहरों में आर्थिक विकास की नीति किस तरह की होगी. इसमें उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग की रूपरेखा तय की जाएगी. इसके अलावा कृषि भूमि, जल निकास, यातायात, औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन, जल आपूर्ति, वन संरक्षण जैसे तमाम क्षेत्रों के लिए मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट एंड इंवेस्टमेंट प्लान में नीति तय की जाएगी.

ड्राफ्ट तैयार करने बुलाए जाएंगे सुझाव और आपत्ति

इसके लिए मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी प्लान का ड्राफ्ट तैयार करने में प्लानिंग कमेटी की मदद करेगा. इस अथॉरिटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे. इसके अलावा नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग के मंत्री इसमें उपाध्यक्ष होंगे. मुख्य सचिव इसके सदस्य होंगे. अथॉरिटी के कामों के क्रियान्वयन के लिए कार्यकारी समिति बनेगी. इसके अध्यक्ष महानगर के आयुक्त होंगे.अथॉरिटी प्रारूप प्लान को महानगर नियोजन समिति अपनी स्वीकृति देगा. इसके बाद इस पर लोगों की आपत्ति और सुझाव बुलाए जाएंगे.प्राधिकरण सुझाव आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अपनी रिपोर्ट और अपनी अनुशंसा के साथ प्रारूप तैयार कर शासन को भेजेगा.प्लान पर अंतिम निर्णय राज्य शासन करेगा. राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद इस पर काम शुरू हो सकेगा.

अथॉरिटी को मिलेंगे ये अधिकार

मेट्रोपॉलिटन सिटी के लिए राज्य सरकार की तरफ से 200 करोड़ रुपए का डेवलपमेंट फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी अपने स्तर पर 100 करोड़ का फंड सृजित करेगा. इसके लिए अथॉरिटी को अलग से टैक्स लगाने और भू अधिग्रहण जैसे कई अधिकार दिए जाएंगे. महानगर आयुक्त के अधिकारों में भी बढ़ोतरी होगी. उन्हें जांच, सर्वे, आदि के लिए अतिरिक्त अधिकार दिए जाएंगे.

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Satna News: पत्नी को मौत के मुंह से निकाल खुद की जिंदगी हारा पति
Next: Kubeshwar Dham: पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.