Bhopal idgah masjid: भोपाल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर निर्माण को लेकर को विवाद की स्थिति बन गई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर काम का विरोध कर और वहां काम कर रही लेबर को रोक दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर जांच की।

धरना प्रदर्शन की कोशिश
जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य सभी आवश्यक अनुमति के साथ किया जा रहा था और मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इसकी मंजूरी दी है। लेकिन इसके बावजूद बिना अनुमति धरना प्रदर्शन की कोशिश की जा रही है।
Bhopal idgah masjid: धरना देने की चेतावनी
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन फिर भी इस दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान और कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काम बंद रखने का दबाव बनाया और बात नहीं मानने पर धरना देने की चेतावनी दी।
लड़ाई भी लड़ी जाएगी-मोहसिन
शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि शहर में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो वैधानिक कार्रवाई की होगी।
मामले पर मोहसिन अली खान ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की हिफाजत करना उनका फर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड द्वारा टेंडर जारी कर एयरटेल को टावर लगाने की अनुमति दी गई है, जिसका विरोध किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वक्फ की जमीन का एक इंच भी किसी को नहीं लेने दिया जाएगा और इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।
Read also:- हनुमान जयंती पर होगा खास आयोजन,मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल
