Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal: रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला सीएम बोले-70 से ज्यादा विश्वविद्यालय में कराई जाएगी वेटरनरी की पढ़ाई
  • मध्य प्रदेश

Bhopal: रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला सीएम बोले-70 से ज्यादा विश्वविद्यालय में कराई जाएगी वेटरनरी की पढ़ाई

Narendra Singh July 23, 2025

हमारे पास 6 करोड़ से अधिक पशुधन है। इसके लिए हमें ज्यादा वेटरनरी विशेषज्ञों की जरूरत है। यह जरूरत सिर्फ एक कॉलेज से पूरी नहीं हो सकती है। इसलिए, प्रदेश के सभी कॉलेजों में वेटरनरी से जुड़ी शिक्षा शुरू की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। वे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘विकसित भारत 2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा: रुझान एवं नए अवसर’ विषय पर बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद हैं।

हमने वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु किया-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा विश्वविद्यालय हैं। हमने अपने सभी विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया। इस पहल को देश में स्वीकारता मिल रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी हमारा अनुसरण किया है और वहां भी वाइस चांसलर का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया गया है।

रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ाने पर जोर

आज की बदलती दुनिया में शिक्षा सिर्फ डिग्री पाने का साधन नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता की कुंजी बन गई है। इसी सोच के साथ शुरू हुई कार्यशाला में शैक्षणिक संस्थानों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को नए अवसरों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा।

ये भी रहे कार्यक्रम में शामिल

मुख्य वक्ता डॉ. एसी पांडे (निदेशक, आईयूएसी नई दिल्ली) ने तकनीकी बदलावों और नवाचारों से पैदा हो रहे रोजगार के नए आयामों पर विस्तृत विचार साझा किए। कार्यशाला में इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, कौशल विकास और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित कर भविष्य के अवसरों पर गहन विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलसचिव, प्राचार्य, प्रबुद्धजन, शिक्षाविद और विषय-विशेषज्ञ शामिल हैं।

कार्यशाला में चार सत्र होंगे

प्रथम सत्र – अभियांत्रिकी और तकनीकी विषय। द्वितीय सत्र – प्राकृतिक और जीवन विज्ञान। तृतीय सत्र – कौशल विकास और रोजगार अवसर। चतुर्थ सत्र – सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन।

बच्चों के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, फेसबुक लाइव, ट्विटर और यूट्यूब पर किया गया। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी महाविद्यालयों में कार्यशाला का सीधा प्रसारण दिखाया जाए। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस आयोजन में वर्चुअल शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अचानक इस्तीफा: क्या छुपा है जगदीप धनखड़ के फैसले के पीछे?
Next: Gwalior: पुलिस की वर्दी में चोर निकला सिपाही ,भाई को जेल से छुड़ाने जमा कर रहा था रुपये

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.