भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र की घटना
Bhopal Girl Suicide: राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले निजी कॉलेज के प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बतादें कि इकलौती बेटी की मौत के बाद से माता-पिता बदहवाश हैं।छात्रा डीपीएस स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आपको बतादें कि अवधपुरी पुलिस के अनुसार राजीव सिंह परिहार अवधपुरी फेस 2 में परिवार के साथ रहते हैं औऱ एलएनसीटी में प्रोफेसर भी हैं।
डीपीएस स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
Bhopal Girl Suicide: उनके एक बेटी आध्या परिहार उम्र 17 साल है। आध्या डीपीएस में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में जांच कराने गए थे। घर पर आध्या परिहार के साथ नौकरानी और आध्या की रिश्ते की मौसी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था आवाज देने पर कोई रिस्पांश नहीं मिला।
पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा
Bhopal Girl Suicide: इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई थी।
जांच में जुटी अवधपुरी पुलिस

Bhopal Girl Suicide: DCP जोन -2 डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है। दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही जिससे आत्महत्या के कारणों का अंदाजा लगाया जा सके।
स्कूल के दोस्तों से होगी पूछताछ
Bhopal Girl Suicide: आपको बतादें कि राजीव सिंह की शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। इकलौती बेटी की मौत के बाद राजीव सिंह और उनकी पत्नी बदहवाश हैं। दोनों बार-बार बेहोश हो रहे हैं वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है कि छात्रा को कोई परेशानी थी कि नहीं। पुलिस कल उसके स्कूल के दोस्तों से भी पूछताछ करने की तैयारी में हैं।
