Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal GG Flyover Traffic Jam: जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की, वहीं बना परेशानी की वजह – भोपाल में घंटों जाम
  • मध्य प्रदेश

Bhopal GG Flyover Traffic Jam: जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की, वहीं बना परेशानी की वजह – भोपाल में घंटों जाम

Aditya Mishra July 7, 2025

करोड़ों की लागत, लेकिन राहत नहीं

Bhopal GG Flyover Traffic Jam:  खबर राजधानी भोपाल से है…जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए गए GG फ्लाईओवर पर ही सोमवार को लंबा जाम लग गया। बतादें कि करीब 3 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे… जिससे commuters को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। करोड़ों की लागत से तैयार यह फ्लाईओवर फिलहाल समस्या का हल नहीं बन सका।

 उद्घाटन को कुछ ही दिन बीते, फिर भी अव्यवस्था

जानकारी के लिए बतादें कि फ्लाईओवर को खोले कुछ ही दिन हुए हैं… लेकिन ट्रैफिक प्लानिंग की खामियां अब उजागर हो रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कम थी और सिग्नल समन्वय भी विफल नजर आया। वाहन चालकों का कहना है कि बिना ट्रैफिक रूट डायवर्जन के फ्लाईओवर खोलना जल्दबाजी साबित हुआ।

read more:  12 साल बिना ड्यूटी, फिर भी खाते में सैलरी! जानिए कौन है वो अधिकारी

आम जनता बेहाल, एम्बुलेंस तक फंसी

जाम की वजह से ऑफिस जाने वालों, स्कूल बसों और यहां तक कि एक एम्बुलेंस को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। एक यूज़र ने लिखा, “जाम से बचने के लिए फ्लाईओवर बना और अब वही जाम की वजह बन गया।”

प्रशासन का पल्ला झाड़ना शुरू

मामले पर जब नगर निगम और ट्रैफिक डिपार्टमेंट से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने को वजह बताया। अधिकारियों ने कहा कि समस्या अस्थायी है और जल्द ही ट्रैफिक फ्लो को व्यवस्थित कर लिया जाएगा।

सवाल खड़े करता है यह जाम

Bhopal GG Flyover Traffic Jam: इस घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या फ्लाईओवर का डिजाइन और ट्रैफिक प्लानिंग पर्याप्त थी? स्थानीय लोगों का मानना है कि बिना वैकल्पिक मार्ग तय किए फ्लाईओवर चालू करना जल्दबाजी भरा फैसला था। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे से कैसे निपटता है।

read more: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉर्डर-2 के बाद भी T-सीरीज के साथ काम करेंगे दिलजीत, नहीं लगा कोई बैन
Next: कांवड़ यात्रा 2025: सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.