बैठक का आयोजन
Bhopal Ganesh Festival Police Security: भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और मिलाद उन नबी के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सुरक्षा व्यवस्था और दिशा-निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने गणेश चतुर्थी में पंडालों और प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। प्रतिमा स्थलों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में विजिबिलिटी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

read more: भोपाल में कल प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव सौंपेंगे 1060 कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र
सोशल मीडिया और निगरानी
पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर नजर रखने और संभावित खतरों की समय पर जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया गया। हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि सभी गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
जिम्मेदारियों का वितरण और जानकारी
Bhopal Ganesh Festival Police Security: बैठक में समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने प्रतिमा/पंडाल, चल समारोह और जुलूस मार्गों की जानकारी ली और आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
read more: दिल्ली पुलिस ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया
