Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल: Special-26 स्टाइल फर्जी रेड , नकली पुलिस बनकर युवकों से 20 लाख की रंगदारी
  • मध्य प्रदेश

फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल: Special-26 स्टाइल फर्जी रेड , नकली पुलिस बनकर युवकों से 20 लाख की रंगदारी

Narendra Singh January 16, 2026

फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल में अपराधियों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि अब वे खुद को पुलिस बताकर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  जिस तरह फिल्मों में नकली अफसर बनकर छापे डाले जाते हैं, कुछ वैसा ही नजारा राजधानी के एक पॉश इलाके में देखने को मिला, जहां चार युवकों को बंधक बनाकर उनसे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई.

फर्जी पुलिस बनकर लूट: खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे आरोपी

यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र के ई-7 इलाके का है.  11 जनवरी की रात दो कारों में सवार आधा दर्जन से ज्यादा युवक वॉकी-टॉकी के साथ एक मकान में दाखिल हुए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और घर में मौजूद युवकों को एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देने लगे. पीड़ित राहुल गुप्ता, जो क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा कारोबार करते हैं, अपने दोस्तों अनिमेष वर्मा, अनुराग और नरेंद्र परमार के साथ घर पर मौजूद थे.  अचानक हुई इस रेड  से वे घबरा गए, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. 

Also Read-विधानसभा सत्र 16 फरवरी: सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

फर्जी पुलिस बनकर लूट: गांजा दिखाया, मारपीट की और वीडियो बनाया

आरोपियों ने राहुल गुप्ता के साथ मारपीट की, नकदी छीनी और फिर टेबल पर गांजा और कई एटीएम कार्ड रख दिए। चारों युवकों को सामने बैठाकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, ताकि डर और दबाव बना रहे. इसके बाद सभी को कारों में बैठाकर मिसरोद थाने तक ले जाया गया। रास्ते में धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो एनडीपीएस एक्ट में फंसा दिया जाएगा।

हर युवक से 5 लाख रुपये की डील

आरोपियों ने चारों से पांच-पांच लाख रुपये, यानी कुल 20 लाख रुपये की मांग रखी। राहुल गुप्ता को अपने परिचित, नर्मदापुरम निवासी अधिवक्ता आनंद रघुवंशी से संपर्क कर एक लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा गया। पैसे शिवाजी नगर स्थित शराब दुकान के पास देने की योजना बनाई गई।

Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

वकील की सूझबूझ से खुला फर्जीवाड़ा

आनंद रघुवंशी जब भोपाल पहुंचे तो आरोपियों की बातचीत और व्यवहार से उन्हें शक हुआ.  उन्होंने बातचीत के बहाने एक आरोपी को अपनी थार गाड़ी में बुलाया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला.  भागते समय आरोपी अपना मोबाइल फोन छोड़ गया, जिसमें उसकी बहन और एक कर्जदार के कॉल आ रहे थे. शिवाजी नगर में विवाद बढ़ने पर आरोपी अन्य युवकों को टीटी नगर स्थित गैमन मॉल के पास छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।

दो दिन तक नहीं हुई FIR दर्ज 

पीड़ितों का आरोप है कि 11 और 12 जनवरी की रात पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्हें अगले दिन थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया। इस दौरान वारदात में शामिल कुछ आरोपी थाने के पास ही देखे गए. 13 जनवरी को जब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही गई, तब रात करीब 8 बजे केवल जालसाजी और फर्जी पुलिस बनकर ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पीड़ितों का कहना है कि अपहरण, मारपीट, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं जानबूझकर नहीं जोड़ी गईं.

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा सत्र 16 फरवरी: सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक
Next: RCB vs GG WPL Match 2026: दोनों टीमों की इस सीजन में पहली भिड़ंत!

Related Stories

रतलाम पब्लिक स्कूल पर लगा प्रतिबंध
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में बिखरे रंग: CM डॉ मोहन ने आम लोगों के साथ खेली होली

divya mistry March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.