Bhopal Dengue: मध्य प्रदेश के भोपाल में डेंगू का कहर जारी है.जांच रिपोर्ट में अब तक 188 मामले सामने आ गए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है.
डेंगू के डंक से हड़कंप!
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेजी से फैल रहे डेंगू से हड़कंप मच हुआ है. यहां डेंगू से पहली मौत के बाद मंगलवार को 35 साल के एक युवक की मौत हो गई है. इसके साथ ही तीन और नए मरीज सामने आए हैं. बता दें कि यहां अब तक 188 मामले सामने आ गए हैं.वही व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है.
Read More- Gwalior Crime News: सूदखोरों ने युवक की पीट-पीट कर ली जान
Bhopal Dengue: डेंगू से एक की मौत,188 केस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेंगू से हड़कंप मच हुआ है. इधर, यहां डेंगू से पहली मौत का भी मामला सामने आया है. दरअसल, मंगलवार काे 35 साल के एक युवक की मौत हो गई है. इसके साथ ही तीन और नए मरीज सामने आए हैं. बता दें कि यहां अब तक 188 मामले सामने आ गए हैं.
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
Bhopal Dengue: अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
इधर, जिले में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहा है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए.स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि डेंगू के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लोग अपने आसपास पानी जमा न होने दें. कूलर और टंकियों की नियमित सफाई करें. साथ ही मच्छरदानी का प्रयोग करें.
ऐसे फैलता है डेंगू ?
संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से मनुष्यों में डेंगू फैलता है और DENV वायरस के चलते ये बीमारी होती है. डेंगू संक्रमित मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है. आमतौर पर डेंगू बुखार के लिए चार वायरस जिम्मेदार होते हैं, जिनमें डीईएनवी-1, 2,3 और डीईएनवी-4 शामिल हैं. जब कोई व्यक्ति डेंगू वायरस से पीड़ित होता है और उस व्यक्ति को मच्छर काट लेता है, तो इससे वायरस मच्छरों में प्रवेश कर जाता है. जब ये संक्रमित मच्छर किसी अन्य स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो ये वायरस ब्लड फ्लो या सर्कुलेशन के जरिए उसके शरीर में फैलन जाता है.
Bhopal Dengue: डेंगू से पीड़ित व्यक्ति में ये होते हैं सिग्टम
मसल्स और ज्वॉइंट्स में दर्द
सिर दर्द
हल्का या तेज बुखार
पेट दर्द
चक्कर आना
उल्टी जैसा महसूस होना
आंखों में दर्द
8. ग्रंथियों में सूजन
किस स्थिति में मरीज की हो सकती है मौत
डेंगू का बुखार होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगता हैं और ये एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें सही समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है. दरअसल, प्लेटलेट्स ब्लड में मौजूद छोटी कोशिकाएं होती हैं, जो खून को जमाने में मदद करती हैं. वहीं शरीर में प्लेटलेट्स कम होने की स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहते हैं.
