Bhopal death news: भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र से 1 रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक छोटी सी चूक ने 12वीं की होनहार छात्रा की जान ले ली. बता दें की घर के मंदिर में रखी चूहामार दवा को अनजाने में ‘भभूत’ समझकर छात्रा ने खा लिया. जिसके बाद करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी.. जो अब हार गई और मौत को गले लगा लिया.

26 जनवरी को खा ली थी दवा
बता दें की ईटखेड़ी के लांबाखेड़ा निवासी 17 साल की वैष्णवी सेन जो 12वीं की छात्रा थी, इसकी मौत की जानकारी ने सबको चौका दिया. एक गलती उसकी मौत का कारण बन गई है. यह दर्दनाक हादसा 26 जनवरी को हुआ. परिजनों के मुताबिक, घर में चूहों के आतंक से परेशान होकर मां ने मंदिर के पास एक पुड़िया में चूहामार पाउडर रखा था. पूजा करने के बाद वैष्णवी ने उसी पाउडर को भभूत समझकर माथे पर लगाया और प्रसाद स्वरूप उसका सेवन कर लिया.
अस्पताल से मिली थी छुट्टी
दवा खाने के बाद वैष्णवी कोचिंग चली गई, जहां उसे लगातार उल्टियां होने लगीं. घर लौटने पर जब मां ने भभूत की पुड़िया के बारे में पूछा, तब सच्चाई सामने आई. आनन-फानन में उसे भानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी. परिजनों को लगा कि खतरा टल गया है, लेकिन जहर शरीर में धीरे-धीरे असर कर रहा था.
Bhopal death news: हार्ट और लिवर पर हुआ असर
वही जब 3 दिन पहले छात्रा की हालत फिर बिगड़ी तो उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पता चला कि जहर ने अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. सोमवार सुबह उपचार के दौरान वैष्णवी की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
Bhopal death news: वैष्णवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अस्पताल में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड की परीक्षा होने वाली थी। इससे पहले ही उसके साथ अनहोनी हो गई है.
