पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया
Bhopal Crime: खबर राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र की बिलखिरिया पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे भूमाफिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। प्रमोद सिन्हा,एसपी देहात ने बताया कि सिविल लाइन टीकमगढ़ निवासी मांडवी साहू ने अपनी जमीन का मुख्तारनामा रामदास साहू के कहने पर सर्विस प्रोवाइडर राजेश द्विवेदी से करवा कर दिया था।
फर्जी हस्ताक्षर से लूटे करोड़ों रुपए
Bhopal Crime: आपको बतादें की रामदास साहू और अनुज साहू ने मुख्तारनामा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मांडवी साहू के फर्जी हस्ताक्षर कर 24 लोगों के नाम पर पंजीकृत विक्रय पत्र तैयार कर दिए थे। इसके बाद मांडवी साहू को 5 करोड़ 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ और उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Bhopal Crime: जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी रामदास साहू और अनुज साहू इसके बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने 19 अप्रैल 2024 को अनुज साहू को गिरफ्तार किया जबकि मुख्य आरोपी रामदास साहू फरार था।
मुखबिर से मिली रामदास शाहू की लोकेशन

Bhopal Crime: हाल ही में पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि रामदास साहू दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली रवाना हुई और 12 जनवरी 2025 को रामदास साहू को गिरफ्तार किया। 13 जनवरी को उसे अदालत में पेश किया गया और उसे 16 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया।
