भोपाल क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

Bhopal Crime Branch: ने शहर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.2 किलो गांजा जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि शहर में नशा व्यापार पर काबू पाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 27.2 किलो गांजा

Bhopal Crime Branch: सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहपुरा थाना क्षेत्र में सी सेक्टर, म.न 682 के पास स्थित पार्किंग टीन शेड में घेराबंदी की। यहां तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा गया जिनके पास से 27.2 किलो गांजा बरामद हुआ जो प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखा गया था।
तीनों आरोपी सूखीसेवनिया के निवासी
Bhopal Crime Branch: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारा सिंह भाटिया,दीपक टाकिया और एक नाबालिग के रूप में हुई है। ये सभी एकता नगर सूखीसेवनिया इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे गिरोह की पहचान के लिए जांच जारी है।
