Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Crime: चौंकाने वाला कांड: प्यार, ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Bhopal Crime: चौंकाने वाला कांड: प्यार, ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।

divya mistry September 18, 2025

Bhopal Crime: भोपाल में कॉरपोरेट कंपनी और बैंक में काम करने वाली विधवा महिलाओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार अविनाश प्रजापति ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उसने बताया कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना और महिलाओं के वीडियो शूट कर उन्हें ब्लैकमेल करने का आइडिया उसकी पत्नी चंद्रिका पालीवाल का था। उसका मानना था कि वीडियो वायरल होने के डर से कोई महिला शिकायत नहीं करेगी।

Bhopal Crime:
Bhopal Crime:

Bhopal Crime: इस बाबत हलफनामा में हस्ताक्षर किए थे

अविनाश की पत्नी चंद्रिका पालीवाल फिलहाल फरार है… जांच में पता चला है कि वह 2023 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मिर्ची बाबा की तरफ से नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तावक भी रह चुकी है और इस बाबत हलफनामा में हस्ताक्षर किए थे…

Bhopal Crime: विधवा महिलाओं को निशाना बनाने लगे

पढ़ाई पूरी करने के बाद अविनाश की पहली शादी परिवार ने कराई थी, लेकिन संबंध खराब होने पर दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद उसकी मुलाकात चंद्रिका से हुई, जो नरसिंहगढ़ की रहने वाली है… आर्थिक संकट आने पर दंपत्ति ने ठगी का रास्ता अपनाया। 2023 से दोनों मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को निशाना बनाने लगे…

दोनों दोस्त बने और फिर शादी कर ली

Bhopal Crime: अविनाश मूलतः नरसिंहपुर का निवासी है और डेढ़ साल पहले भोपाल आया था। उसके खिलाफ लोहे का सरिया बेचने, एप बनाने और निवेश कराने के नाम पर ठगी करने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं, चंद्रिका पालीवाल भी ठगी में सक्रिय रही है… उसका भाई सूरज पालीवाल भी ऐसे ही मामलों में लिप्त है…

अविनाश और चंद्रिका की पहली मुलाकात मिसरोद में हुई थी, जहां चंद्रिका एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव थी… वहीं, लग्जरी कार खरीदने के दौरान दोनों दोस्त बने और फिर शादी कर ली…

 मुलाकात मिर्ची बाबा से हुई

दोनों पति-पत्नी समेत सूरज पालीवाल पर झांसी (उत्तर प्रदेश) के चिरगांव थाने में अप्रैल 2023 में गबन का मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान तीनों जेल भी गए, जहां उनकी मुलाकात मिर्ची बाबा से हुई।

मामला क्या है

Bhopal Crime: 2-3 सितंबर 2025 को बागसेवनिया थाना पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए जिसमें अविनाश मुख्य आरोपी बना.. आरोप है कि उसने दो विधवा महिलाओं को शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और पत्नी की मदद से उनके वीडियो रिकॉर्ड किए.. बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया… साथ ही महिलाओं से निवेश के नाम पर रकम भी ऐंठी, जो चंद्रिका के खाते में जमा कराई गई….

वर्तमान में अविनाश जेल भेजा जा चुका है, जबकि उसकी पत्नी चंद्रिका पालीवाल अभी फरार है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया की 13 मैचों की जीत पर लगा ब्रेक, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत!
Next: रायपुर ‘न्यूड पार्टी’ मामले पर गरमाई सियासत ,कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.